बड़े भाई की शादी के बाद होगी तुम्हारी’, सुनते ही मायूस हुआ युवक, बगीचे में पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से आत्महत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी कराने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। युवक ने मां से शादी की बात कही मां ने बड़े भाई की शादी हो जाने के बाद उसकी शादी कराने की बात कही, जो उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के तुला पट्टी गांव के बगीचे में गौतम नाम के एक युवक ने मफलर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक दूसरे शहर में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। लोगों ने बताया कि घर आते ही गौतम अपनी मां से शादी कराने के लिए जिद कर रहा था। मां ने गौतम से कहा था कि अभी तुमसे बड़ा एक भाई है, तो तुम्हारी शादी अभी नही हो सकती।

आम के पेड़ पर लगाई फांसी…

इतना सुनते ही गौतम नाराज और मायूस हो गया और बेतुकी बात करते हुए बगीचे की तरफ चल गया। लोगों का कहना है कि बेमतलब की गाली देते हुए उसे बगीचे की तरफ जाता देखा गया था। कुछ देर के बाद मां गौतम को ढूंढते हुए बगीचे में पहुंच गई। यहां उन्होंने देखा कि गौतम आम के पेड़ लटका हुआ है। घटना के जानकारी होते ही मौके पर गांववालों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा…

मामले की जानकारी होते ही खिजीरपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने फिर भी मामले की जांच शुरू कर दी है। भारतीय परंपरा की बात करें तो बड़े भाई की शादी हुए बगैर छोटे भाई की शादी हो जाने पर गांव और समाज में तरह-तरह की चर्चाएं करने लगते हैं।

शादी कराने से मना करने पर लगाई फांसी…

इसी वजह से मां ने गौतम से कहा था कि बड़े भाई की शादी हो जाने दो उसके बाद तुम्हारी शादी कर दी जाएगी, लेकिन गौतम को अपनी शादी की इतनी जल्दी थी कि वह इंतजार नहीं कर सका और मौत को गले लगाना ही बेहतर विकल्प चुना। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में मातम का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000