पेपर छूटने के बाद सड़कों पर लगा जाम, सॉल्वर गैंग के 58 सदस्य गिरफ्तार

यूपी पुलिस कांस्‍टेबल (सिपाही) भर्ती 2024 की दूसरी पाली की परीक्षा भी संपन्न हो गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद यूपी के कई शहरों के चौराहों पर जाम लग गया। इस परीक्षा में सेंध लगाने की भी कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने अलग-अलग जिलों से सॉल्वर गैंग समेत 58 लोगों को हिरासत में लिया है। सबसे अधिक एटा से पकड़े गए हैं। जहां पुलिस ने सॉल्वर गैंग समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

पहली पाली की तरह दूसरी पाली में भी समय से करीब एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हो गई थी। सुबह की पाली के लिए परीक्षा केंद्रों पर साढ़े 7 बजे से ही प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों की लंबी लाइन लग गई थी। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। इस बीच सिस्टम की खामियों की वजह से कई परीक्षार्थियों के एग्जाम छूटने का मामला सामने भी आया है। बिहार के तीन छात्र मिर्जापुर के महुअरिया स्थित जीआईसी परीक्षा केंद्र के सामने बैठ अपनी किस्मत को कोसते रहे। हाथ में अपने स्मार्टफोन में उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ से प्रवेश पत्र को लेकर आए मेल को दिखाते रहे। दरअसल मेल के मैसेज में कभी मोहबा जीआईसी तो कभी मिर्जापुर जीआईसी उनके परीक्षा केंद्र बताए गए। जिसका परिणाम यह रहा कि तीन होनहारों की पुलिस बनने के सपने धूल धसरित हो गई।

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें अन्‍य राज्‍यों से करीब 6 लाख उम्मीदवार शामिल हैं। परीक्षा की पूर्व संध्या पर चलाए गए व्यापक अभियान के तहत सॉल्वर गैंग के 58 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें आठ को गाजीपुर जिले की पुलिस ने और छह को एसटीएफ ने वाराणसी, आगरा और झांसी से गिरफ्तार किया। गाजीपुर में पकड़े गए गैंग में एक इंडियन कोस्ट गार्ड और एक सेना का जवान शामिल है। साथ ही मऊ में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। परीक्षा की शुचित व पवित्रता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फेल करने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000