बीच सड़क पर छलके जाम, शराबी युवकों ने सड़क पर गिलास रखकर बनाए पैग, आवागमन हुआ बाधित

हरदोई। शराबी युवकों के बीच सड़क पर जाम छलकाने और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। दरअसल शराबियों ने पहले बीच सड़क पर गिलास रखकर बोतल से पैग बनाया। फिर जमकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शराबियों की इस हरकत से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। काफी देर तक शराबी बीच सड़क पर ही गिलास रखकर बोतल से पैग बनाते रहे और गाली गलौज करते रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बेखौफ शराबी गुंडों के सड़क पर आतंक मचाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचाने वाले दो शराबियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

मामला थाना कोतवाली शहर इलाके में आरटीओ ऑफिस के निकट सरकुलर रोड का है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कुछ युवक हाथ में शराब की बोतल लिए हुए हैं। जमीन पर गिलास रखें हैं। यह युवक पहले जमीन पर रखे गिलासों में शराब डालते हैं और फिर उसमें पानी मिलाते हैं। जिसके बाद बीच सड़क पर ही गाली गलौज शुरू कर देते हैं। काफी देर तक नशे में धुत्त इन शराबी गुंडों का क्रियाकलाप चलता रहता है। सड़क पर जाम लग जाता है। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती कि इन्हें इस आतंक से रोक सके। मतलब साफ है कि इन गुंडों को ना तो पुलिस का खौफ है। न ही आम जनमानस को होने वाली तकलीफ से कोई सरोकार है।

लिहाजा बेखौफ अंदाज में बीच सड़क पर ही गुंडागर्दी और नशेबाजी करने में जुटे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने बीच सड़क पर शराब पीने और उत्पात मचाने वाले शराबी गुंडों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। एएसपी नृपेंद्र ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचाने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आरटीओ ऑफिस के निकट शाम ढलते ही शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। फिर शराबी जमकर उत्पात मचाते हैं। रोजाना शराबियों की इस हरकत से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000