मजदूरी करने आए किशोर पर सोते समय चढ़ी जेसीबी, दर्दनाक मौत, परिजनो में कोहराम

बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव स्थित भैरव नाथ ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने आये सीतापुर जनपद के एक किशोर पर सोते समय जेसीबी मशीन चढ़ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक जेसीबी को ईंट-भट्ठे पर खड़ा कर भाग निकला। बता दें कि राम मगन (14 वर्ष) पुत्र प्रताप रैदास निवासी ग्राम देमल थाना सकरन जिला सीतापुर असंद्रा थाना क्षेत्र के सूरजपुर स्थित भैरव नाथ ब्रिक फील्ड पर अपने फूफा सरविंद पुत्र त्रिभुवन के साथ मजदूरी करने आया था।

बुधवार भोर में वह अपने परिवार के साथ जमीन पर सो रहा था। इसी बीच भट्ठा पर खोदाई कर रही जेसीबी उसके ऊपर चढ़ गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर चालक जेसीबी खड़ी कर भाग गया। घटना का पता चलने पर परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों के मुताबिक राममगन तीन बहनों सुलेखा, संध्या और रेखा से बड़ा था। मां बाप सहित परिवार का पूरा जिम्मा उसी के ऊपर पर ही था।

वहीं दूसरी तरफ किशोर राम मगन की दर्दनाक मौत के बाद यह भी साफ हो गया है कि तमाम सरकारी दावों के बाद भी ईंट भट्टों पर बाल मजदूरी का चलन अब भी जारी है। कई अन्य भट्ठों पर दूसरे जिलों के बच्चे काम कर रहे हैं। असंद्रा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेसीबी कब्जे में ले ली गई है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000