शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर की गई हत्या

बिहार के पटना जिले के पुनपुन इलाके में जेडीयू के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार-गुरुवार की रात की है। बताया जाता है कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने रात को जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घनमसौढ़ी अनुमंडल के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कन्हैया सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘मृतक की पहचान सौरव कुमार के रूप में की गई है। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति मुनमुन कुमार गोलीबारी में घायल हो गए और उनकी हालत स्थिर है।’

शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी JDU नेता को मार दी गोली…

उन्होंने कहा, ‘यह घटना गुरुवार की रात लगभग 12 बज कर 15 मिनट पर हुई, जब सौरव, मुनमुन के साथ पुनपुन क्षेत्र के परसा बाजार में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी बाइक पर कुछ अज्ञात हमलावर आए और उनपर अंधाधुंध गोलीबारी कर फरार हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सौरव ने दम तोड़ दिया। मुनमुन की हालत स्थिर है।’ पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

शव के साथ आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम…

इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव के साथ इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी जिससे पुनपुन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटे यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इस बीच, पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं राजद नेता मीसा भारती ने पीड़िता के घर का दौरा किया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बिहार की राजनीतिक पार्टियों ने घटना की निंदा की…

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं। जब बिहार में सत्ता में रहने वाली पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो सामान्य जनता अपनी सुरक्षा के बारे में कैसे सोच सकती है। जब से बिहार में राजग सत्ता में आया है, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। हमारी नेता मीसा भारती ने मृतक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।’

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000