मेरठ में जेई की बेटी का दिनदहाड़े घर के बाहर से अपहरण, 3 करोड़ की मांगी फिरौती

मेरठ में एक 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण हो गया। वह स्कूल से घर लौट रही थी, तभी घर के बाहर खड़ी एक कार में युवक ने उसे बैठा लिया और साथ ले गया। इसके बाद बच्ची के पिता को फोन कर बोला कि पैसे का बंदोबस्त कर लो। यह सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई। हालांकि, बच्ची महज 2 घंटे बाद ही घर वापस आ गई। किडनैपिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यूपी के मेरठ में जल निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) की बेटी का सोमवार को अपहरण हो गया। घटना नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर की है। यहां रहने वाले महबूब नाम के युवक जो जल निगम में JE हैं। उनकी बच्ची मायशा का अपहरण हुआ था। किडनैपर मासूम को घर के बाहर से कार में बैठाकर ले गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। घर की नजदीक ही उसका अपहरण कर लिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में जींस और शर्ट पहने एक युवक दिखाई दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कार का गेट खोलता है और फिर बच्ची से उसका बैग लेकर अपने कंधों पर टांग लेता है। उसके बाद मासूम को कार में बैठाकर साथ ले जाता है। घटना के कुछ देर बाद बच्ची के पिता के पास कॉल आई। कहा गया कि पैसों का बंदोबस्त कर लो। जल्दी जगह बताता हूं। इसके बाद उनकी कॉल नहीं आई। डरा सहमा परिवार किडनैपर्स की कॉल का इंतजार करता रहा। तकरीबन 2 घंटे बीतने के बाद बच्ची खुद घर लौट आई।

बेटी के पिता ड्यूटी पर थे। उसी दौरान कॉल आया था। इससे घबराकर वह घर पहुंचे। स्कूल में कॉल किया, तो पता चला कि बेटी निकल गई थी। फिर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो, माजरा समझ आया ।पुलिस में तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार में दहशत का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000