जेठवारा पुलिस ने चार दिन पहले लूट की घटना का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का 52000 रुपया, एंड्रायड मोबाइल फोन, अवैध तमन्चा/कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

कोतवाली नगर के श्याम बिहारी गली में नब्बे लाख रूपये के बहुचर्चित लूटकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है, टाइनी शाखा संचालक से लूटकांड की घटना…

प्रतापगढ़। थानाक्षेत्र जेठवारा के हारी का पुरवा चैराहा के पास दिनाकं- 12.09.2023 को ग्राम चमरुपुर पठान के पास बैंक ऑफ बड़ौदा टाइनी शाखा संचालक विवेक रंजन त्रिपाठी के साथ अपाची मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट करने के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जेठवारा में मु0अ0सं0 207/2023 धारा 394 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उपरोक्त घटना के त्वरित अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र के नेतृत्व में थाना जेठवारा के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह सिरोही मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 207/23 धारा- 394 भा.द.वि. से सम्बन्धित अभियुक्त मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी ग्राम शेखपुर बनी, पोस्ट- बछुआ, थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

 

गोकुला गाँव का एक ब्यक्ति पुलिस की रडार पर है, क्योंकि लग्जरी गाड़ियों में हूटर बजाकर अपने को प्रभावशाली दिखाकर क्षेत्र के लोगों में दिखाना चाहता है,अपना रसूख…

 

अभियुक्त के कब्जे से जेठवारा पुलिस ने अभियोग से सम्बन्धित लूट का 52000/- रुपया व एंड्राॅयड मोबाइल फोन, 1 अवैध तमन्चा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साइकिल नम्बर यूपी- 72 एएफ- 1243 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त में धारा- 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस की पूंछतांछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक- 12.09.2023 को एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। उसी लूट का हमारे पास 52000/ रुपये है। घटना के दिन से ही हम लुक छिप कर रहे थे और भागने के फिराक में थे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह सिरोही मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ मौजूद रहे। 

 

गोकुला और नूरपुर गाँव के अपराधिक किस्म के लोगों का निकाला जा रहा है,आपराधिक इतिहास…

 

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में बेखौफ तीन अपाची सवार बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक विवेक रंजन त्रिपाठी से डेढ़ लाख की नगदी, लैपटॉप, बैग, डिवाइस एटीम मशीन, पंच मशीन व पेन ड्राइव के साथ तीन रजिस्ट्रर तमंचे की नोक पर हारी का पुरवा चौराहा पर लूट की थी। लूट की घटना को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। दिन दहाड़े हुई लूटपाट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल ब्याप्त हो गया। कटरा गुलाब सिंह इलाके के तिवारीपुर गोकुला के रहने वाले विवेक रंजन तिवारी कटरा गुलाब सिंह बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा अपने घर पर ही चलाते हैं। सुबह लगभग 10:30 बजे अपनी टाइनी शाखा से कटरा गुलाब सिंह बैंक जा रहे थे, तभी बेखौफ बदमाशों ने हारी के पुरवा गांव के पास चौराहे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

 

घटना स्थल हरि का पुरवा का चौराहा हमेशा से ही अपराध के लिए जाना जाता है, इस चौराहे पर एक विशेष सम्प्रदाय के लोगों का रहता है,कब्जा…

 

सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची थी और छानबीन कर लूटकांड की घटना में विरोध करने पर बदमाशों द्वारा घायल विवेक रंजन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय से स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर किया गया था। विगत दो दशक से हारी का पुरवा चौराहा मांधाता क्षेत्र का सबसे बड़ा अपराधियों का अड्डा बन चुका है। अभी कुछ दिन पहले इसी चौराहे पर विधायक जीतलाल पटेल के भांजे की जमकर पिटाई भी हुई थी। अपना दल (सोनेलाल) विधायक जीतलाल पटेल व रानीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ आर. के. पटेल के गांव के बीच का यह चौराहा है। हरि का पुरवा का चौराहा हमेशा से ही अपराध के लिए जाना जाता है। इस चौराहे पर एक विशेष सम्प्रदाय के लोगों का कब्जा रहता है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000