बैंक ऑफ बड़ौदा के लाकर से 40 लाख के जेवरात गायब, ग्राहक के पहुंचने पर खुला मिला लॉकर

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के राज चोपला इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच से लाखों रुपये के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक ईशा गोयल ने आरोप लगाया है कि उनके लॉकर से 40 तोले सोना और 50-60 तोले चांदी के गहने गायब हो गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ईशा गोयल ने बताया कि उन्हें बैंक से फोन आया कि उनका लॉकर खुला हुआ है। जब वह बैंक पहुंचीं, तो पाया कि लॉकर खुला था और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना ने बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर ग्राहकों के विश्वास को हिला दिया है। फिलहाल बैंक और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

बैंक लॉकर से गायब हुए 40 लाख रुपये के गहने…

ईशा गोयल का कहना है कि उनका लॉकर तीन लोगों के नाम से है और बैंक से सूचना मिलने के बाद उन्हें पता चला कि उनके गहने गायब हो गए हैं। बैंक के कर्मचारी इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बैंक लॉकर जैसी सुरक्षित जगह से इतनी बड़ी चोरी होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और बैंक के अन्य ग्राहकों में भी चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच…

इसके अलावा पीड़ित ईशा गोयल ने बताया कि बैंक के लॉकर संख्या बी-42 में उन्होंने लगभग 20 साल पहले ज्वेलरी रखी थी। यह लॉकर उनके, उनके पति अंकुश और ससुर जयकिशन के नाम है। बीच-बीच में जाकर वह लॉकर में चेक करती रहती थीं। 28 अगस्त को ससुर ने आकर लॉकर चेक किया था, तब उसमें ज्वेलरी रखी हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000