सुल्तानपुर में जंगलराज:लैंड माफिया,डील और पैसे की जबरन वसूली,डॉक्टर की हत्या की इनसाइड स्टोरी

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जंगलराज कायम है। यहां शनिवार देर शाम जमीनी विवाद में दबंगों ने डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह हैरान करने वाली है। जबरन वसूली को लेकर लैंड माफिया ने डॉक्टर हत्या कराई है। 2 बिस्वा जमीन के लिए 50 लाख में डील होने के बाद भी डॉक्टर को उसका कब्जा नहीं दिया जा रहा था।अब यह मामला तूल पकड़ा जा रहा है।पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी का शव पैतृक गांव लंभुआ सखौली कला पहुंचा।

जहां परिजन और गांव वाले बेहद गुस्से में नजर आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं ने जमीन विवाद को लेकर पैसों की लेन-देन में उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने रविवार को संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर इस हत्याकांड की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि डॉक्टर की हत्या के आरोपी और उनके रिश्तेदारों सहित जानने वालों की संपत्तियों का ब्यौरा लिया जा रहा है और भूमाफियाओं की लिस्टिंग भी की जा रही है।

एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। बता दें कि डाॅक्टर घनश्याम त्रिपाठी की हत्या का आरोप भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के भतीजे पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, लंभुआ इलाके में रहने वाले डॉ. घनश्याम त्रिपाठी जयसिंहपुर स्थित जासपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। वह वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में रहते थे। शनिवार शाम वो घर से किसी कार्य के लिए बाहर गए थे। देर शाम उनकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी।इसी दौरान एक ऑटो वाला घर पहुंचा और घनश्याम को घायल अवस्था में घर के सामने छोड़कर भाग गया।

डॉ घनश्याम त्रिपाठी की पत्नी निशा के अनुसार उनके पति ने शहर के शास्त्रीनगर में सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे दो बिस्वा जमीन अजय नारायण सिंह से 25 लाख रुपये प्रति बिस्वा की कीमत पर खरीदी थी। 50 लाख रुपये उन्हें पेमेंट भी कर दिया था।इसके बाद भी मेरे पति को कब्जा नहीं दिया जा रहा था। जमीन पर कब्जा देने के लिए और पैसों की मांग हो रही थी।इसके बाद उन्होंने एक लाख रुपये और दिए।इसके बाद भी जमीन के लिए पैसों की मांग होती रही, जिसके बाद विवाद होने पर मेरे पति को मार डाला गया। बताया जा रहा है कि यहां भूमाफिया जमीन का सस्ता भाव बताकर ग्राहकों को फंसाते हैं और फिर उनसे एडवांस में पैसे लेकर कब्जा दिलाने के लिए बाद में और पैसों की मांग करते हैं।

इस सनसनीखेज हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।अखिलेश यादव ने मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस मामले में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है।कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी हैं।गुंडों-माफियाओं में कानून का डर नहीं है। बता दें कि डा. घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चचेरे भाई अजय नारायण सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाते हुए तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस नृशंस हत्याकांड के अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000