जुए में हारा तो दांव पर लगा दी पत्नी.... उत्तरप्रदेशबरेली कलयुगी पति जुए में हारा तो दांव पर लगाया पत्नी को,बात न मानने पर खूब पीटा By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 8, 2023 515 बरेली में एक युवक जुए में दो लाख रुपये हार गया। हार के बाद उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। पति ने जुए में जीतने वाले युवक के सामने पत्नी को पेश कर दिया। उससे कहा कि इसे खुश कर देगी तो जुए में हारी रकम माफ हो जाएगी। पति की बात सुनकर पत्नी सन्न रह गई। वह अपनी बच्ची को गोद में लेकर कमरे से भागी तो उसे बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़िता ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नवंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद जब वह विदा होकर आई तो ससुरालवाले कम दहेज मिलने के ताने देने लगे। ससुरालवालों ने बुलेट या ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालवाले उसकी पिटाई करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। घर न टूटे इसलिए विवाहिता सबकुछ चुपचाप सहती रही। बाद में उसने अपनी मां को बताया। इस पर उन्होंने दो बार में 50 हजार और 30 हजार रुपये लाकर ससुरालवालों को दे दिए। इस बीच विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालवाले उसे लड़की पैदा करने का ताना देने लगे। घर में सभी को बुलाकर जुआ खेलता है पति … विवाहिता ने बताया कि पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। घर में जुआ कराता था। घर पर पूरी रात जुआरी शराब पीकर जुआ खेलते और गाली गलौज करते। उसने विरोध किया तो ससुरालवालों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि 14 जून 2023 को उसका पति जुए में दो लाख रुपये हार गया। इस पर वह एक व्यक्ति को कमरे में ले आया। बोला, ‘तू इसे खुश कर देगी तो यह दो लाख रुपये माफ कर देंगे।’ उसने पति का विरोध किया और बच्ची को उठाकर कमरे से भागने लगी। इस पर पति, सास-ससुर और देवर ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने देवर पर भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज, छेड़छाड़, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। समाचार 515 Share