उधार मांगने से मना करने पर बेटे ने लाठियों से पीटकर पिता को उतरा मौत के घाट... अपराधउत्तरप्रदेशबलरामपुर कलयुगी बेटे ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 19, 2023 473 उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में पारवरिक विवाद में बेटे ने अपने पिता की लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी । कलयुगी बेटे ने मां को भी पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । बताया जा रहा है की देहात थाना क्षेत्र के झोहना गांव निवासी उदय भान यादव मंगलवार की रात किसी से पैसे उधार लेने देन की बात कर रहा था । उसकी मां ने उदय भान को उधार लेने से मना किया तो वह नाराज हो गया और मां को गलियां देने लगा । मां और पिता राम नाथ यादव 52 ने विरोध किया तो दोनो पर लाठियों से हमला कर दिया । हमले में पिता राम नाथ यादव के सिर में गंभीर चोटे आई और वह बेहोश होकर गिर पड़े । गंभीर रूप से घायल राम नाथ को लेकर घर वाले अस्पताल दौड़े लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई । अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया की अभियुक्त उदय भान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है । गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी । 473 Share