कलयुगी बेटे का खूनी खेल, एक लाख की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपने पिता की बेदर्दी से महज इसलिए हत्या करा दी क्योंकि वह उसे बेटे का अधिकार नहीं दे रहे थे। हत्या करने के लिए बेटे ने बेहद ही खौफनाक रास्ता चुना और पिकअप वाहन से अपने पिता को साथियों के साथ मिलकर कुचलकर मौत की नींद सुला दिया। वारदात को हत्यारे बेटे ने अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी। बस्ती पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मामला हरैया थाना क्षेत्र के परसौडा गांव का है, जहां रहने वाले 45 साल के रामसूरत चौधरी की हत्या उसके ही अपने बेटे ने कर डाली। रामसूरत ने दो शादी की थी, जिसमें उसकी पहली पत्नी सरिता से तीन संतान थे। दूसरी पत्नी से कोई संतान पैदा नहीं हुई। पहली पत्नी अपने बेटो को लेकर कई साल से मायके में ही रहा करती थी। सरिता ने न्यायालय में भरण पोषण के लिए पति रामसूरत के खिलाफ दावा दाखिल किया था।

6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा…

दो दिन पूर्व 2 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर हर्रैया से बस्ती की तरफ जाने वाली लेन पर पिकअप वाहन चढ़ाकर रामसूरत चौधरी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के संबंध में मृतक की बहन चंद्रकला देवी ने थाना कप्तानगंज पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश करने का एक मुकदमा पंजीकरण कराया गया। पुलिस ने विवेचना से पाया गया कि मृतक की पहली पत्नी सरिता लगभग 20 वर्षों से अपने पुत्रों को लेकर मायके में रहती थी। न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा और संपत्ति को लेकर विवाद था, जिसके कारण मृतक की पहली पत्नी और उसके बेटे रामसूरत की हत्या करना चाहते थे।

साथियों के साथ अंजाम दी वारदात…

मृतक की दूसरी पत्नी मिथिलावती से कोई संतान नहीं थी। इसके लिए इन लोगों ने सहअभियुक्तों के साथ साजिश की। मृतक के पुत्र अमर ने इस साजिश में मुख्य रूप से जय प्रकाश चौधरी और अनिल चौधरी का सहयोग लिया। अमर चौधरी रामसूरत की एक महीने से रेकी कर रहा था। घटना के दिन अपने घर जा रहे रामसूरत चौधरी को पीछे से अमर और अनिल चौधरी ने टक्कर मारकर रौंद दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त अमर चौधरी ने पिता की हत्या में सहयोग के लिए पूर्व में एक लाख रुपये अनिल चौधरी को बतौर सुपारी देने की बात भी स्वीकार की गई। डीएसपी ने कहा गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में भेजा पेश कराया गया, जिसके बाद न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है, अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000