कानपुर के बड़े कपड़ा व्यवसायी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या,ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर ने मंगेतर के साथ वारदात को दिया अंजाम

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़े कपड़ा व्यवसायी के बेटे का अपहरण के बाद हत्या का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। 10वीं में पढ़ने वाला कुशाग्र सोमवार शाम कोचिंग गया था,लेकिन वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को अलकायदा के नाम से एक लेटर मिला। लेटर में अपहरण की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुशाग्र की हत्या अपरहण नहीं बल्कि साजिश के तहत महिला टीचर, उसके मंगेतर और साथी ने मिलकर की थी। इतना ही नहीं पत्र भेजने से पहले ही कुशाग्र की हत्या की जा चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने दो लड़कों और महिला टीचर को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछतछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के बड़े कपड़ा व्यवसायी मनीष कनोडिया का बेटा कुशाग्र सोमवार शाम रोज की तरह कोचिंग जाने के लिए स्कूटी से निकला था,लेकिन वह घर नहीं लौटा। कुशाग्र की मां ने मनीष को इसकी जानकारी दी। कुशाग्र की खोजबीन करने पर जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।इसके बाद कुशाग्र की स्कूटी मिली और उसके कुछ देर बाद ही महिला टीचर रचिता के मंगेतर के घर से कुशाग्र का शव बरामद हुआ।

टीचर रचिता के मंगेतर प्रभात शुक्ला को शक था कि कुशाग्र का रचिता से अफेयर चल रहा है। साजिश के तहत कुशाग्र की गला घोटकर हत्या कर दी गई। साथ ही हत्या को अपहरण का रंग देने के लिए अलकायदा के नाम से पत्र भेजा गया। पुलिस ने महिला टीचर रचिता, मंगेतर प्रभात शुक्ला और उसके साथी अंकित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें कुशाग्र खुद प्रभात शुक्ला और टीचर के घर जाता हुआ दिखाई दिया,लेकिन आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपरहण किए जाने का पत्र लिखा था।

जॉइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि रायपुरवा में एक दुखद घटना सामने आई। सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक 17 वर्षीय छात्र का अपहरण हुआ है। परिवार ने बताया कि एक लड़का स्कूटी से मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और एक पत्र देकर गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तफ्तीश में जुट गई, जिसके बाद खुलासा हुआ कि संबंधों के भीतर यह घटना हुई।

जेसीपी ने बताया कि रचिता इस छात्र को घर में ट्यूशन पढ़ाती रही है। रचिता का मंगेतर प्रभात शुक्ला और उसका दोस्त आर्यन इस काण्ड में शामिल थे। प्रभात शुक्ला के कहने पर रचिता ने छात्र कुशाग्र को बुलाया था। छात्र अपनी मर्जी से जाता हुआ सीसीटीवी में दिखा। इसके बाद साढ़े 4 बजे के करीब वह घर में घुसा और 35-40 के भीतर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में जो लेटर दिया गया था, प्रारम्भिक जांच में लग रहा है कि वह भ्रमित करने के लिए था।

जेसीपी ने बताया कि अभी तक हत्या का मोटिव और इंटेंशन का पता नहीं चला है। इतना तय है कि हत्या जान-पहचान में हुई है। हमने कमरे को सील कर दिया है, स्कूटी भी जब्त की गई है,लेटर भी काफी कंफ्यूजिंग है। रचिता ने पूछताछ में बताया है कि लेटर की हैंडराइटिंग प्रभात की है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।अब आगे की पूछताछ जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000