कांवड़ियों द्वारा तोड़ी गई पुलिस की गाड़ी उत्तरप्रदेशगाजियाबाद कांवड़ियों का पुलिस पर हमला, गाड़ी तोड़ी फिर पलटी, जमकर किया हंगामा By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 29, 2024 380 गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से इस वक्ती की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सोमवार को कांवड़ियों ने पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसको पलट दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांवड़ियों का आरोप था कि पुलिस ने एक कांवड़िए में टक्कर मार दी। जिसके बाद कांवड़ियों का समूह आक्रोशित हो गया। पहले लाठी-डंडे से गाड़ी के शीशे तोड़े, फिर उसको पलट दिया। ये पूरा घटनाक्रम गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर दुहाई रैपिड रेल स्टेशन के पास हुआ है। अपराध 380 Share