लखनऊ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगाए नारे

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राजपूत राजा राणा सांगा पर विवादित बयान देने के विरोध में मंगलवार को कई क्षत्रिय संगठनों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समेत करीब 36 क्षत्रिय संगठनों ने 1090 चौराहे पर एकत्र होकर सुमन से माफी मांगने की मांग की। उन्हें हजरतगंज में गांधी प्रतिमा तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेड लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने “राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” लिखी तख्तियां थाम रखी थीं और पुलिस बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। उनमें से कुछ झंडे लेकर पुलिस बसों पर चढ़ गए और “जय भवानी” और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा-युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि सांसद को माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। प्रदर्शन के दौरान लोहिया पथ पर भारी जाम लग गया, लेकिन दो घंटे बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन में भेज दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है और यातायात सामान्य हो गया है। उन्होंने कहा कि एहतियातन हिरासत में लिए गए लोगों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया जाएगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन को कुछ हुआ तो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर एक “हिडेन अंडरग्राउंड फोर्स” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था, जो लोगों को अपमानित कर रही है और विपक्षी आवाजों को निशाना बना रही है। बता दें कि करणी सेना ने पिछले महीने संसद में सुमन के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने राजपूत राजा राणा सांगा को “देशद्रोही” कहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000