संगम स्नान के लिए आई एडवाइजरी; मौनी अमावस्या पर आ रहे महाकुंभ, इन बातों का रखें ख्याल

महाकुंभ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ को देखते हुए महाकुंभ प्राधिकरण ने बुधवार को पड़ रहे मौनी अमावस्या को लेकर एक एडवाइजरी जारी है। एडवाइजरी में साफ तौर पर बताया गया है कि श्रद्धालु संगम घाट तक पहुंचने के लिए निर्धारित लेन का इस्तेमाल करें। इसी तरह वापसी वाली लेन से ही बाहर निकलें। बेवजह अधिक देर तक घाटों पर न रूकें।

किए गए हैं व्यापक इंतजाम…

एडवाइजरी में कहा गया है कि लाखों तीर्थयात्रियों के आने की संभावना को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए सुचारू और सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन उपायों को मजबूत किया है। मेला पुलिस, यातायात अधिकारी और विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित समर्पित टीमें किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगी।

पुलिस ने मांगा सहयोग…

महाकुंभ नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जन सहयोग की अपील करते हुए कहा कि महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान, विशेषकर मौनी अमावस्या के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। हम श्रद्धालुओं से पुलिस के साथ सहयोग करने, सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर मदद मांगने का आग्रह करते हैं।

स्नान कर घाट पर देर तक न रूकें…

प्राधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा और सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे संगम घाट तक पहुंचने के लिए निर्धारित लेन का उपयोग करें, स्नान क्षेत्र में पहुंचते समय अपनी लेन में ही रहें और पवित्र स्नान करने के बाद घाटों पर देर तक न रुकें। उन्हें आवागमन के प्रवाह को बनाए रखने के लिए पार्किंग क्षेत्रों या अपने गंतव्यों के लिए तुरंत निकलने के लिए कहा है।

बैरिकेड्स और पंटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें श्रद्धालु…

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे बैरिकेड्स और पंटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी या धक्का-मुक्की से बचें, क्योंकि इससे दुर्घटना हो सकती है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करने वाले भक्तों को क्षेत्र में स्थापित सेक्टर अस्पतालों में जाने की सलाह दी गई है।

जिस घाट पर पहुंचे, वहीं कर लें स्नान…

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा है कि संगम के सभी घाट समान रूप से पवित्र हैं। इसलिए आग्रह किया है कि भीड़भाड़ से बचने के लिए वे जिस घाट पर पहले पहुंचें, वहीं स्नान कर लें। वे बड़े समूहों में न रुकें, विशेषकर सड़कों पर और दूसरों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने से बचें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000