इरफान सोलंकी मामले के मुख्य गवाह की मौत, हार्ट अटैक से गई जान, पूर्व सपा विधायक के खिलाफ दी थी गवाही

कानपुर। सीसामऊ से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर दर्ज आगजनी के मुकदमे में मुख्य गवाह विष्णु सैनी की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। विष्णु ने इरफान के भाई रिजवान सोलंकी, हिस्ट्रीशीटर शौकत अली पहलवान समेत अन्य लोगों पर जाजमऊ थाने में रंगदारी समेत अन्य धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आगजनी मामले में विष्णु की गवाही हो चुकी थी। इसी मामले में इरफान समेत अन्य को न्यायालय ने सजा सुनाई थी।

जाजमऊ थानाक्षेत्र के डिफेंस कालोनी में नजीर फातिमा का घर फूंकने के मामले में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में बंद हैं। इस मामले में कल्याणपुर गूबा गार्डन निवासी विष्णु सैनी मुख्य गवाह था। विष्णु सैनी की गवाही पर ही इरफान व उसके भाई रिजवान समेत सात लोगों को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी।

इसके अलावा विष्णु सैनी ने आरोप लगाया था कि 24 अक्तूबर को जब वह न्यायालय में गवाही देने गया था तो पेशी पर आए इरफान के भाई रिजवान सोलंकी, शौकत पहलवान समेत अन्य सात आरोपियों ने गवाही न देने के लिए धमकाया और रंगदारी मांगी थी। इस मामले में भी रिजवान और शौकत पहलवान समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि विष्णु सैनी की मौत की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम हुई है, पता लगाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000