खाकी हुई शर्मसार, नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड पर जमकर बरसाए लात-घूंसे एसपी ने किया लाइन हाजिर

जालौन। सोशल मीडिया पर दो जवानों के बीच जूता-लात चलने का वीडियो वायरल हुआ है। एक होमगार्ड का जवान है तो दूसरा यूपी पुलिस का। दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। बीच सड़क पर हो रही दोनों के बीच फाइट को देखने के लिए राहगीर भी रुक गए। फाइट में सिपाही होमगार्ड पर भारी पड़ा। वीडियो 28 अगस्त का बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसे संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मारपीट करने वाले सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। वही होमगार्ड की भी रिपोर्ट कमांडेंट को दे दी गई। जिले के सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिपाही और होमगार्ड के बीच हुई मारपीट का वीडियो उरई जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है।

जानकारी के अनुसार पीआरबी 112 की गाड़ी 1606 में सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार एक साथ तैनात थे। जहां 28 अगस्त को दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर बीच सड़क पर लात जूते चलने लगे। गाड़ी में एक अन्य जवान भी मौजूद था, जिसने दोनों के बीच हो रही मारपीट को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। सिपाही धर्मवीर उसे भी धक्का देते हुए होमगार्ड सुनील पर लात घूंसे बरसाने लगा। इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों खाकी के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

तत्काल पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले सिपाही धर्मवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। वही इस घटना में शामिल होमगार्ड जवान सुनील कुमार की भी कमांडेंट को रिपोर्ट भेज दी है, जिससे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। होमगार्ड और सिपाही के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने को लेकर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि वीडियो रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है जो 28 अगस्त का है जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था,जिसमें इन के बीच मारपीट हुई उसी दिन दोनों का मेडिकल भी कराया गया था। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी विभागीय जांच कराई जा रही है, विभागीय रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे भी कार्यवाही की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000