अफेयर के शक में पत्नी को मार डाला: ट्रॉली बैग में शव भरकर फेंका, गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा तो दबोचा गया

लखनऊ में अफेयर के शक में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक गिरफ्तार कर लिया। घटना चिनहट की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन पत्नी अल्ताफ उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।

रात में हुआ विवाद, तड़के हत्या कर दी

सब्जी कारोबारी मोहम्मद सईदद मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। करीब 8 साल से चिनहट में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी यास्मीन की 6 साल पहले चिनहट के अल्ताफ उर्फ कल्लू से शादी हुई थी। दोनों की 1 बेटी और 1 बेटा है। 14 मई की सुबह करीब 8 बजे अल्ताफ चिनहट थाने पहुंचा। पुलिस को पत्नी यास्मीन के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने उससे यास्मीन के बारे में कुछ सवाल किए तो उसने कई बार बयान बदले। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बताया-मुझे शक था कि यास्मीन का करीबी रिश्तेदार से अफेयर है। इसको लेकर हम दोनों का अक्सर विवाद होता था। 13 मई की रात में भी हम दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 14 मई की तड़के करीब 4 बजे मैंने गला दबाकर यास्मीन की हत्या कर दी। उसके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया।

शव से भरा बैग ई-रिक्शा पर लादकर इंदिरा डैम ले गया

पुलिस की पूछताछ में अल्ताफ ने बताया कि हत्या करने के करीब एक घंटे बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर चिनहट बाजार आया। ई-रिक्शा बुक करके इंदिरा डैम गया। वहां ई-रिक्शा से उतर गया। बैग को इंदिरा डैम के किनारे ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वापस घर आ गया। घरवालों को यास्मीन के लापता होने की सूचना दी। घरवालों ने पुलिस से शिकायत करने को कहा, तो चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा।

पुलिस को बैग में भरा शव बरामद हुआ

अल्ताफ ने हत्या की बात कबूल कर ली तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे लेकर इंदिरा डैम के किनारे पहुंची। उसके बताए गए स्थान पर यास्मीन के शव से भरा ट्रॉली बैग बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अल्ताफ और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया

मृतका के पिता मोहम्मद सईद ने बताया कि दामाद अल्ताफ और उसके परिवार वालों ने बेटी की हत्या की है। हत्या करने के बाद अल्ताफ घर आया और कहा कि यास्मीन भाग गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि सईद की तहरीर पर आरोपी अल्ताफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000