घटना स्थल पर जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशप्रयागराज पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर की सिर कूच कर हत्या, घर से कुछ दूर पर मिला शव By Khulasa India News Desk Last updated Dec 8, 2024 207 प्रयागराज थाना नवाबगंज की मलाक बलऊ गांव निवासी बुजुर्ग मजदूर राकेश कुमार उर्फ लहुरी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। मृतक शनिवार की सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन तलाश करने लगे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह आसपास के लोग सड़क की तरफ गए तो देखा तो राकेश का शव सड़क के किनारे नाली में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही नवाबगंज पुलिस के अलावा एसीपी सोरांव जंग बहादुर मौके पर आ गए। गांव के लोगों ने बताया कि राकेश की गांव के कुछ लोगों से रंजिश रही थी। मृतक अपने बड़े भाई गुरचरण के साथ रहता रहा। परिवार के लोगों से शादी के बाद विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दों की तलाश की जा रही है। अपराध 207 Share