सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये की हो गई ठगी

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में देल्हूपुर थाना अंतर्गत छितपालगढ़ निवासी उर्मिला चौरसिया के पुत्र अजय चौरसिया 2017 में टीoईoटी की परीक्षा दिया था, किंतु 2 अंक कम आने पर उसका सिलेक्शन रुक गया, जिसके बाद उर्मिला चौरसिया की मुलाकात बगल गांव हालामई निवासी श्रीनाथ यादव के पुत्र शोभनाथ यादव से हुई। बातचीत में उर्मिला ने बताया कि मेरे बेटे का सेलेक्शन टीoईoटी में 2 अंक कम होने के कारण नहीं हुआ, जिसके बाद शोभनाथ यादव ने महिला को अपने झांसे में लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 5,75,000 रुपए कई किश्तों में ले लिया, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी लड़के को नौकरी नहीं दिला पाया, जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पैसे वापस करने को कहा लेकिन पैसा नहीं मिला। वहीं जब शोभनाथ यादव से पैसा मिलने की उम्मीद नहीं दिखी तो पीड़ित महिला ने गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष पंचायत बुलाई, जिसमें शोभनाथ यादव ने पीड़ित महिला को संपूर्ण राशि को देने का वादा किया।

वहीं पंचायत में 1,22,000 रुपए दे दिया, बाकी शेष 4,53,000 कुछ दिनों में देने का वादा किया, लेकिन अब वह पैसा देने में आनाकानी कर रहा हैं, वही पीड़ित महिला ने बताया कि अब पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित महिला ने कोतवाली मांधाता में 21 मई को लिखित तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ, जिसके बाद पीड़ित महिला ने 8 जून को जिले के कप्तान सतपाल अंतिल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन प्रार्थना पत्र दिए दो महीने हो गए, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसको लेकर अब महिला दर-दर भटकने को मजबूर है, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा। अब देखना है कि मामला उजागर होने के बाद जिले के तेज तर्रार कप्तान सतपाल अंतिल इस मामले में संज्ञान लेते हैं या मामले को यू ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000