कुल्लू में भूस्खलन… घर पर गिरा मलबा, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 घायल

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। लगातार भारी बारिश की वजह से राज्य में आए दिन बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं। इससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी हैं और लोग लापता हैं। अब एक बार फिर से हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन की घटना हुई। कुल्लू के निरमंड क्षेत्र के शमानी गांव में अचानक देर रात करीब दो बजे भूस्खलन की बड़ी घटना हुई। इस हादसे की चपेट में करीब 8 आ गए। भूस्खलन से घर मलबे में दब गए। हादसा देर रात को हुआ, जिस वजह से एक घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए। इस घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए निरमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घर के मालिक शिवराम की पत्नी, बेटा-बहू और 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि शिवराम, उनके भाई और भाभी को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई

घायलों में शिवराम, धर्म दास और कला देवी शामिल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घाटू पंचायत के प्रधान भोगाराम ने बताया कि रात में भूस्खलन की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी। वहां पहुंचने पर मलबे में दबे लोग दिखाई दिए। निरमंड के SDM मनमोहन सिंह ने कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।

कुल्लू में पहले भी हो चुकी घटनाएं

इस साल कुल्लू जिले में लगातार प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई हुई है। अब तक मणिकरण, बंजार, सैंज और सोलंग घाटी में बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटना हुई। कुल्लू में इन घटनाओं की वजह से एक पुल और दुकानें बह गईं, जबकि भारी बारिश से सैकड़ों सड़कें और ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए। हाल ही में कुल्लू के आंतरिक अखाड़ा बाजार क्षेत्र में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दब गए थे। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में आगे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 9 से 12 सितंबर तक हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। कुल्लू में भी 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। आज कुल्लू का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000