पहलगाम हमले के बाद चिन्हित 14 स्थानीय आतंकियों में से, कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकी

पहलगाम हमले में शामिल एक और आतंकी ढेर हो गया। सूची में शामिल 14 आतंकियों में अब तक आठ मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में अब छह आतंकी हैं। इनमें 3 हिजबुल और 3 लश्कर के आतंकी हैं। कुलगाम के गुडर वन क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में एक दरमडोरा शोपियां का आमिर अहमद डार है। इसका नाम पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था। वे घाटी में सक्रिय थे और पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ आतंक फैला रहा था। अब सूची में शामिल 8 आतंकी ढेर हुए चुके हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आमिर ‘सी केटेगरी’ का आतंकी था। आमिर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। 30 सितंबर, 2023 में आतंकी बना था। मारा गया दूसरा लश्कर आतंकी रहमान भाई पाकिस्तानी है। वह काफी समय से पीर पंजाल में सक्रिय था अधिकारी ने बताया कि 2 अगस्त को कुलगाम के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कच्चीपोरा पुलवामा के हारिस नजीर को मार गिराया था। वह लश्कर आतंकी था। उसका नाम भी 14 आतंकियों की सूची में शामिल था। 14 सक्रिय आतंकियों में से तीन को 13 मई को शोपियां के शुक्रू और 3 अन्य को 15 मई को त्राल के नादर में मार गिराया था। एक अन्य आतंकी 2 अगस्त को कुलगाम के अखल में ढेर किया गया था।

तैयार की थी सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची

 गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची तैयार की थी। पहचाने गए ये आतंकी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

सुरक्षाबलों के रडार पर अब ये आतंकवादी
सूची में शामिल 8 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। अब 6 बचे आतंकियों की तलाश जारी है। उनमें 3 हिजबुल और 3 लश्कर के आतंकी हैं। इनमें हिजबुल का ए+कैटेगरी का चीफ ऑपरेशनल कमांडर जुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा, लश्कर का ए+ कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर आदिल रेहमान, हिजबुल का ए+ कैटेगरी का आसिफ अहमद, लश्कर का सी कैटेगरी का नसीर अहमद, हिजबुल का हारुन रशीद और लश्कर का जाकिर अहमद अब सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में शामिल हैं।
 जुबैर वानी (39) : जुबैर अनंतनाग जिले में हिजबुल का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर है। वह 2018 से सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल रहा है।
आदिल रहमान डेन्टू (21): आदिल 2021 में लश्कर में शामिल हुआ। प्रतिबंधित संगठन के सोपोर जिला कमांडर के रूप में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
 आसिफ अहमद खांडे (24): आसिफ शोपियां जिले का आतंकवादी है। वह जुलाई 2015 में हिजबुल में शामिल हुआ। वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकी समूह का सक्रिय सदस्य है।
नसीर अहमद वानी (21): नसीर 2019 से लश्कर के सक्रिय सदस्य के रूप में शोपियां में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है।
 हारून रशीद गनई (32) : अनंतनाग का सक्रिय हिजबुल आतंकी हारून रशीद गनई सुरक्षाबलों की रडार पर है। उसने पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की यात्रा की थी। वह हाल ही में दक्षिण कश्मीर वापस आया था।
जाकिर अहमद गनी (29): जाकिर लश्कर से जुड़ा है और लगातार सुरक्षाबलों पर हमलों और लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000