गाजियाबाद में वकील/बैनामा लेखक मोनू चौधरी की गोली मारकर हत्या,तहसील में चैंबर के अंदर हुई वारदात

गाजियाबाद में तहसील परिसर के अंदर चैंबर में वकील की गोली मारकर हत्या, योगी राज में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल खास ये है कि हापुड़ में वकीलों पर पुलिस के हमले के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में वकील आंदोलन कर रहे थे, जिसे देखते हुए सभी कोर्ट और तहसीलों पर पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद गाजियाबाद में अपराधी वकील की हत्या कर फरार हो गए, जिससे पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं।
उत्तर प्रदेश में पुलिस और सरकार को फिर ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने आज गाजियाबाद के सदर तहसील परिसर के अंदर बने चैंबर में घुसकर वकील (बैनामा लेखक) मोनू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर कौन थे, कितने थे, हत्या का कारण क्या हो सकता है, ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। घटना बुधवार की दोपहर उस समय हुई जब वकील मोनू चौधरी चैंबर नंबर-95 के अंदर खाना खा रहे थे।
मोनू चौधरी का शव उन्हीं की कुर्सी पर लहूलुहान हालत में मिला है। वे तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुके थे। फिलहाल तहसील परिसर में बड़ी तादाद में वकील इकट्ठा हैं और पुलिस मौके पर जाच कर रही है। गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि आज तहसील बार परिसर में मनोज चौधरी नाम का एक वकील अपने चैंबर में दस्तावेज लेखक के साथ लंच कर रहा था।
चेंबर में मुंह ढके दो लोग आए और उनमें से एक व्यक्ति सीधा मनोज की ओर बढ़ा और उसे गोली मार दी। वे तुरंत वहां से चले गए। जानकारी मिलते ही हम मौके पर जांच के लिए आए। आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।जानकारी के अनुसार, सिहानी गेट थाना क्षेत्र की सदर तहसील के चैंबर नंबर-95 में ये वारदात बुधवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हुई है। कहा जा रहा है कि हमलावर पैदल आए और वारदात करके फरार हो गए।

 

फिलहाल पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा और अन्य लोगों से बातचीत करके जानकारी जुटा रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके। खास बात ये है कि इस हफ्ते हापुड़ में वकीलों पर पुलिस के हमले के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में वकीलों ने आंदोलन का ऐलान कर रखा था, जिसे देखते हुए सभी कचहरी और तहसीलों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बावजूद गाजियाबाद में अपराधी चैंबर में घुसकर वकील की हत्या करके फरार हो गए। इससे यूपी पुलिस की पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000