स्कूल के अंदर घुसा पति,क्लास में छात्रों के सामने शिक्षक पत्नी को दिया तलाक

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में तीन तलाक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।बेगमगंज इलाके में एक पति ने अपनी शिक्षक पत्नी को स्कूल के अंदर घुसकर सभी छात्रों के सामने तीन तलाक दे दिया।फिर वहां से चला गया। बरहाल महिला शिक्षक ने इसके बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। महिला शिक्षक तमन्ना ने बताया कि उसके पति ने उसे उस समय तलाक दिया जब वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। वह क्लास के अंदर मौजूद थी।

तभी उसका पति क्लास के अंदर आया। उसने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहा और वहां से चला गया। तमन्ना ने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में फिरोजाबाद जिले के करीमगंज में रहने वाले शकील के साथ हुई थी।जब वह ससुराल आई तो उससे दो लाख रुपये दहेज की डिमांड की गई। तमन्ना ने जब कहा कि वह दहेज नहीं दे सकती तो उसे घर से निकाल दिया गया।फिर वह अपने मायके आ गई। कुछ दिन बाद उसका पति बिना बताए सऊदी अरब चला गया।जब इस बात की जानकारी हुई तो वह अपने ससुराल फिरोजाबाद पहुंची, लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया।

दोबारा वह मायके लौट आई और यहां एक स्कूल में पढ़ाने लगी। फिर अचानक से अगस्त महीने में उसका पति सऊदी अरब से फिरोजाबाद वापस आया। तमन्ना ने बताया कि स‌ऊदी अरब से लौटने के बाद वह उसे फोन पर तलाक की धमकी देने लगा। फिर 24 अगस्त को जब वह स्कूल में पढ़ा रही थी तो अचानक से वह क्लास के अंदर घुस आया। सभी बच्चों के सामने ट्रिपल तलाकर देकर वहां से चला गया। सीओ कोतवाली बीनू सिंह के मुताबिक इस पूरे मामले में पीड़िता ने पति शकील, उसकी पहली पत्नी के दो बेटों और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000