उधार पैसों के बदले पत्नी को छोड़ जाओ मेरे पास, गुस्साए पति ने सूदखोर की कर दी हत्या

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने सूदखोर की हत्या कर दी। सूदखोर लोन की रकम के बदले आरोपी की पत्नी को एक महीने के लिए साथ में रखने का दबाव डाल रहा था। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दंपती ने सूदखोर से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। इसी बात को लेकर सूदखोर ने महिला पर गलत नीयत रखी, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने उसकी हत्या कर दी।

घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के होली वाला मोहल्ले में हुई। पुलिस को एक घर के बेड में से बदबू आने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को एक लाश मिली। जांच में पता चला कि लाश एक सूदखोर की है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और फुटेज में एक पति-पत्नी मृतक के घर से बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दिए।

एक महीने के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए कहा…

पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि सूदखोर से कुछ पैसे उधार लिए थे। दोनों पैसे और ब्याज की रकम चुकाने में असमर्थ थे। इसके चलते सूदखोर उनसे अभद्रता करता था और पैसे लौटाने का दबाव बनाता था। दंपती के मुताबिक वे सूदखोर से बात करने उसके घर गए थे। वहां सूदखोर ने महिला के पति को दूसरे कमरे में बुलाया, उसने उधार पैसे के बदले महिला को एक महीने तक अपने पास छोड़ने की डिमांड की। यह सुनकर पति को बहुत गुस्सा आया और उसने सूदखोर का गला दबाकर हत्या कर दी।

बेड में छिपाई लाश…

इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर लाश को बेड में छिपा दिया। वे सूदखोर की बाइक और बैटरी लेकर वहां से भाग गए। कुछ दिनों बाद पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अमरोहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने इस घटना का खुलासा किया। टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000