मस्जिद में घुसकर चार नमाजि‍यों पर तेंदुए ने क‍िया हमला, लोगों ने दबोचकर मार डाला

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए की दहशत के साए में लोग जीने को मजबूर हैं। अभी तक लोग बाहर अकेले न‍िकलने से डर रहे थे,लेक‍िन अब तेंदुआ कहीं भी घुस रहा है। शनिवार सुबह लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मझौली में मस्जिद में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर दिया,जिसमें चारों घायल हाे गए।वहीं तेंदुए को पकड़ने के ल‍िए लोगों ने जाल ब‍िछाया और कड़ी मशक्‍कत कर उसे दबोच ल‍िया,लेक‍िन तेंदुए मौत हो गई है। तेंदुए की मौत से स्‍थानीय लोगों में डर का माहौल है।

बता दें क‍ि महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मझौली में मस्जिद में शनिवार की सुबह पांच बजे नमाज के दौरान एक तेंदुआ घुस आया।तेंदुए ने नमाजियों पर हमला कर दिया। हमले चार नमाजी गंभीर रूप से घायल हो गए।तेंदुए के हमले से मस्जिद परिसर में अफरा- तफरी मच गयी।नमाजियों ने घेराबंदी करते हुए तेंदुए को पकड़ रस्सी से बांध दिया।इस दौरान मस्‍ज‍िद परिसर में ही तेंदुए की मौत हो गई।घटना की सूचना वन व‍िभाग और पुल‍िस को दी गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए।तेंदुए के शव को कब्‍जे में लेकर व‍िध‍िक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायल नमाजियों को अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

तेंदुए के हमले से घायल हुए नमाजी की पहचान साजिद अली, नुरूलहोदा,आसमीन खातून और हैदर अली निवासी मझौली के रूप में हुई है।इन्हें सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया क‍ि नमाजियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मछली मारने वाला जाल लगाया था,जिसमें तेंदुए फंस गया।

मामले की जांच में जुटे वन व‍िभाग के अध‍िकारी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।इस मामले में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

कई लोगों पर तेंदुआ कर चुका था हमला

बता दें क‍ि पुरंदरपुर क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया में तीन दिन पहले ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इस हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांक‍ि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। लोग लगातार तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। आज तेंदुए की मौत ही हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000