आईये जानें कितनी ऊंची कांवड़ पर रहेगी छूट, यात्रा में निकलने से पहले क्या रखना है, अनिवार्य

15 दिन चलेगा कांवड़ मेला, शिवभक्तों की सूची की जाएगी साझा, कमांडो और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी…

लखनऊ। देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन की 14 जुलाई से शुरुआत हो जाएगी। इसी के साथ महादेव को प्रसन्न करने के लिए हर साल की तरह इस दिन से कांवड़ यात्रा का भी शुरु होती है। हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा से जल भरकर शिव मंदिर पहुंचते हैं और महादेव की कृपा पाने के लिए उस जल से रुद्राभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार की ओर से तैयारियां तेज हो गई है। इस बार रिकॉर्ड कांवड़िये आने की संभावना को देखते हुए सरकारों ने पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सख्ती भी बढ़ा दी है। ऐसे में दोनों सरकारों ने ये निर्णय लिया है कि सात फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक रहेगी और कांवड़िये अपनी आईडी साथ लेकर आएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर खास इंतजाम किया हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी मेरठ में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों पर इस बार कमांडो और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए मेरठ जिले की सीमा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर 300 सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा। वहीं ड्रोन से भी पूरे कांवड़ मार्ग पर नजर रखी जाएगी। खुफिया विभाग को सर्तक कर दिया है। कांवड़ से संबंधित प्रतिदिन की तैयारियों की रिपोर्ट ली जा रही है। 15 दिनों तक चलने वाले कांवड़ मेले को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लगातार बैठकों का दौर जारी है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से ट्रैफिक रूट प्लान जारी हो चुका है। जिसे 14 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। इस बीच पुलिस और अब शासन प्रशासन स्तर की बैठकें आयोजित हो रही है।

कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की डामकोठी में बैठक भी हुई। बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में दूसरे जिले से हरिद्वार आने वाले शिवभक्तों की सूची बनाने और आपस में साझा करने पर सहमति बनी। सात फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक और कांवड़िये को अपनी आईडी साथ लेकर आने के लिए कहा गया। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में सीमावर्ती जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सीमावर्ती जनपद के अधिकारी हरिद्वार की ओर प्रस्थान करने वाले कांवड़ियों की सूची सभी जिले जरूर तैयार करें। सूची को सभी सीमावर्ती जिलों के साथ साझा करें।

बैठक में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। कांवड़ की ऊंचाई को अधिक से अधिक सात फीट तक रखने पर जोर दिया गया, जिससे यात्रा में परेशानी न हो। हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 14 जुलाई से 27 जुलाई तक कांवड़ मेला चलेगा। इसके साथ ही जुगाड़ वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा गया है। एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यात्रा पर आने वाले कांवड़िये अपने साथ कोई न कोई पहचान पत्र अवश्य लेकर चलें। रोड साइड के सभी दुकानदार अपनी असली आईडी जरूर रखें। उत्तराखंड सरकार को इस बार करीब 4 करोड़ कांवड़िये आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर कांवड़िये से प्रदेश में आकर एक एक पौधा रोपने की मांग की है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ के हर भक्त से पर्यावरण संरक्षण की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस बार चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड टूटा है, उसी तरह इस बार कांवड़ यात्रा का भी रिकॉर्ड टूटेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000