जिला कारागार में खुलेगी लाइब्रेरी, अपराधियों के हाथों में अब होंगी किताबें

बाराबंकी। बाराबंकी जेल के भीतर बंदियों के जीवन में सुधार लाने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही। है जेल प्रशासन ने यहां एक लाइब्रेरी खोलने की योजना बनाई है, जिससे बंदी अब जीवन दर्शन, सामाजिक सद्भाव, अहिंसा, कानून, मनोरंजन, देश प्रेम और संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें पढ़ सकेंगे। यह कदम जेल में बंद लोगों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बाराबंकी जिला कारागार की क्षमता लगभग 1000 बंदियों की है, लेकिन यहां अक्सर 1300 से 1600 बंदी तक रहते हैं, जिनमें लगभग 40 महिलाएं भी शामिल है। जेल में लंबे समय तक रहने के कारण कई बंदी अवसाद से ग्रस्त हो जाते हैं। हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में सजा काट रहे करीब 300 बंदियों को अब इन पुस्तकों के माध्यम से मानसिक राहत और शिक्षा का अवसर मिलेगा। जेल अधिकारियों का उद्देश्य है कि जब ये बंदी अपनी सजा पूरी कर बाहर निकलें, तो उनका जीवन बदला हुआ हो और वे समाज में एक बेहतर नागरिक बन सकें।

जिला जेल के जेलर जेपी तिवारी पहले नोएडा की जेल में इसी तरह का सफल प्रयोग कर चुके हैं। बाराबंकी जेल में तबादला होने के बाद, उन्होंने यहां भी लाइब्रेरी की स्थापना की दिशा में कदम उठाया। जेल अधीक्षक तिवारी का मानना है कि खाली समय में अच्छी किताबें पढ़ने से बंदियों के बौद्धिक स्तर में सुधार होगा और वे देश-दुनिया के बारे में बेहतर समझ विकसित कर सकेंगे। इससे बाहर निकलने के बाद वे अपराध की दुनिया से दूर रहकर एक नेक इंसान बन पाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000