यूपी में सर्दी का सितम, कोहरा और गलन से जनजीवन बेहाल,मौसम विज्ञानियों ने कहा- नए रिकॉर्ड बनाएगी ठंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। सोमवार रात से मंगलवार की सुबह तक यूपी में पारा 3.6 डिग्री तक पहुंच गया।मौसम विभाग द्वारा ठंड और बढ़ने व यूपी के अन्य जिलों में पारा गिरने और कोहरा बढ़ने का आसार जताया गया हैं। जनवरी के तीसरे सप्ताह में बूंदाबांदी की भी संभावना हैं। मौसम विभाग के सुबह साढ़े आठ बजे के ऑब्जरवेशन के अनुसार कानपुर में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या में 5.5,बाराबंकी में 6.6 डिग्री रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद में 4 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 5.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सर्दियां लंबी तो नहीं, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने वाली जरूर हो सकती हैं। सेवानिवृत्त वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचआर रंजन के अनुसार कानपुर और नजीबाबाद सबसे अधिक शीतलहर की चपेट में हैं। हमीरपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ आदि शहरों में ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। लखनऊ में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री तक पहुंचा। एचआर रंजन के अनुसार मंगलवार से दो दिन और कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहेगी।दिन में ठंड रहेगी। इसके बाद पांच से सात जनवरी तक सूखी ठंड रहेगी,जो चुभने वाली हो सकती है। 8 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम पारा लुढ़ककर तीन से चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 20 से 22 जनवरी के आसपास आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इसके बाद तापमान फिर सामान्य की ओर बढ़ेगा और ठंड कम होगी। अचानक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फरवरी के पहले हफ्ते में बूंदाबांदी करवा सकती है। इस सीजन में तीन बार बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। तापमान तीन डिग्री तक आया तो साल 2014 का रिकॉर्ड टूटेगा। साल 2014 में आठ जनवरी को पारा इतना ही रहा था। बीते वर्षों में जनवरी में पारे की बात की जाए तो साल 2017 में न्यूनतम पारा .1 डिग्री तक आया था। साल 2019 में यह 5.3 डिग्री था। बीते साल 2022 में यह 4.5 डिग्री रहा था।बीते 12 सालों के ट्रेंड के अनुसार जनवरी के दूसरे पखवारे के आसपास अच्छी बारिश हुई है। साल 2021 में यह एक मिमी. ही रही, लेकिन साल 2020 में 39.2 मिमी. बारिश हुई थी। साल 2012 में तो 55.4 मिमी पानी गिर चुका है। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक सीएम नौटियाल कहते हैं कि 72 साल बाद पहली बार लगातार तीन ला निनया हो रहे हैं। नतीजतन भारत में अधिक सर्दी हो रही है। अफगानिस्तान, ईरान और हिंदुकुश से होती हुई सर्द जेट स्ट्रीम भारत की ओर बढ़ेगी। सोमवार की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरे दिन राजधानी लखनऊ कोहरे की चादर से ढकी रही। बीच में कुछ देर के लिए धूप निकली पर यह बेअसर रही। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री लुढ़क कर 17 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000