11000 वोल्ट करंट की चपेट में आया लाइनमैन जिंदा जला,10 मिनट तक जलता रहा

सोनभद्र में ट्रांसफार्मर बदलते समय लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे पहले 11 हजार वोल्ट से जोरदार झटका लगा। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसी की चपेट में आकर बिजलीकर्मी जिंदा जल गया। हेल्पर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक लाइनमैन का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफार्मर लगा रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले उसने विभाग से शटडाउन करवाया था। लेकिन काम के दौरान 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू कर दी गई। तेज करंट लगने से वह झुलस गए। घटना घोरावल थाना के लोहोटा गांव की है।

अब पूरा घटनाक्रम पढ़िए…

बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष, अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। वह गुरुवार को लोहोटा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे वह गांव में पहुंचे।

सहकर्मियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने लगे। इसके पहले उन्होंने बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन मांगा ताकि काम के दौरान करंट न आए।

जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, इसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई। संतोष को बिजली का जोरदार झटका लगा। इसके बाद वह खंभे से ही चिपक गए और शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। संतोष खंभे में ही चिपक गए और पूरे शरीर ने आग पकड़ ली।

हादसा होते ही हेल्पर मटरूलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने को कहा। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई। लेकिन तबतक वह बुरी तरह से झुल चुके थे। स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया।

उनकी हालत को देखते हुए बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, इस मामले में संतोष के साथ मौजूद हेल्पर ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि जब लाइनमैन ऊपर काम कर रहा था और विभाग को इसकी जानकारी थी, तो बिजली की आपूर्ति किसके आदेश पर और क्यों बहाल की गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000