श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झलक

प्रतापगढ़। संगम इंटरनेशनल स्कूल, किड्स वैली, कटरा मेदनीगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर Play Group से UKG तक के नन्हे-मुन्नों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, माखन चोरी, गोकुल की बाल लीलाओं, कृष्ण-सुदामा की मित्रता तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
🏺 Play Group – “माखन मटकी”
Play Group के नन्हे बच्चों ने “माखन मटकी” कार्यक्रम के माध्यम से बाल गोपाल की मनमोहक छवि प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति में आर्य गुप्ता एवं श्रेयांस गुप्ता ने प्रतिभाग किया।

🐄 Nursery-A – “छोटी-छोटी गइयाँ, छोटे-छोटे बाल”
Nursery-A के बच्चों ने “छोटी-छोटी गइयाँ, छोटे-छोटे बाल” प्रस्तुति के माध्यम से श्रीकृष्ण के बाल्यकाल एवं गोकुल की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इसमें श्रेयांस सिंह, तनक्ष यादव, कुंज बिहारी, रिद्धिमा, आन्वी, राजवीर एवं आशीष ने प्रतिभाग किया।

🤝 LKG-A – “कृष्ण-सुदामा का मिलन”
LKG-A के बच्चों ने “कृष्ण-सुदामा का मिलन” विषय पर भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में विदांश गुप्ता, आयाश गुप्ता, विनायक साहू, आर्यन जैन, देव सोनी, कनयाल जायसवाल, अथर्व जायसवाल एवं आन्वी गुप्ता ने प्रतिभाग किया।

🦚 UKG – “श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव”
UKG के बच्चों ने “श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव” विषय पर आकर्षक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें रिशब सोनी, तनक्ष पांडे, जान्वी, सान्वी, नित्या कोरी, नैंसी, यश्विन, साक्षी गुप्ता, आराध्या शर्मा, अवियंत केशववानी का अभिनव सराहनीय रहा।