लोकसभा चुनाव: यूपी की बाकी बची 24 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने भेजा 3-3 नामों का पैनल,जानें किसका कट सकता है टिकट

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन बाकी बची 24 लोकसभा सीटों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है।केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी से एक बार और नामों का पैनल मांगा था, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,महामंत्री संगठन धर्मपाल और दोनों उपमुख्यमंत्री ने कोर कमेटी में नामों के पैनल तैयार कर भेज दिए हैं। 24 लोकसभा सीटों के लिऐ तीन-तीन नामों का पैनल भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक मेरठ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटना तय माना जा रहा है।मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल या कुमार विश्वास को मौका दिया जा सकता है। प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता के नाम की चर्चा है। अभिलाषा महापौर रही हैं। गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जगह अनिल अग्रवाल या अनिल जैन को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। रायबरेली से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को प्रत्याशी बना सकती है। कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बृजभूषण की पत्नी केतकी देवी सिंह या लड़के करण भूषण सिंह को टिकट मिल सकता है।

इसके अलावा कांग्रेस छोड़़कर भाजपा में आए वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को भदोही से भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। पीलीभीत से चर्चा है कि वरुण गांधी की नेतृत्व से बात हुई है। ऐसे में वरूण गांधी को दोबारा मौका दिया जा सकता है। वहीं इन लोकसभा सीटों पर जो नामों का पैनल है, उनमें बलदेव औलख या जितिन प्रसाद और संजय गंगवार का नाम है। कहा जा रहा है कि सुलतानपुर से एक बार फिर मेनका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

सहारनपुर से पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम की चर्चा है।देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी मौजूदा सांसद को दोबारा मौका दिया जा सकता है। मिर्ज़ापुर से अनुप्रिया पटेल फिर से लड़ सकती हैं।घोसी से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर चुनाव लड़ सकते हैं। बलिया से मौजूदा सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बलिया से नीरज शेखर या आनन्द स्वरूप शुक्ला को टिकट मिल सकता है। कानपुर से सत्यदेव पचौरी का टिकट काटकर उनकी बेटी नीतू सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है। ग़ाज़ीपुर से मनोज सिन्हा के लड़के अभिनव सिन्हा को भाजपा टिकट दे सकती है।

बरेली से सन्तोष गंगवार का टिकट उम्र की वजह से कटना तय माना जा रहा है। संतोष गंगवार की जगह भाजपा महापौर सतीश गौतम, हरिशंकर गंगवार या योगी सरकार के मंत्री स्वतन्त्र देव को चुनावी मैदान में उतार सकती है। बाराबांकी से हालांकि मौजूदा सांसद उपेंद्र रावत का टिकट घोषित किया गया था, लेकिन एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पार्टी उनका टिकट काट सकती है। उपेंद्र रावत की जगह प्रियंका रावत या फिर सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के बड़े नेता पीएल पुनिया के लड़के तनुज पुनिया को भाजपा उतार सकती है। मैनपुरी लोकसभा से भाजपा योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान उतार सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000