Loksabha_Election_2024:लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 58.09 प्रतिशत हुआ, मतदान

Loksabha_Election_2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही 130 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। फर्रुखाबाद में पथराव व फायरिंग के अलावा कानपुर, कन्नौज और औरैया में तनातनी को छोड़ बाकी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। चौथे चरण की 13 सीटों पर औसतन 58.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।  

चौथे चरण में हुए मतदान में खीरी, धौरहरा और सीतापुर के मतदाता अव्वल रहे। जबकि कानपुर फिर फिसड्डी साबित हुआ। खीरी में सबसे ज्यादा 64.73, धौरहरा में 64.45, सीतापुर में 62.22 और कन्नौज में 61, फर्रूखाबाद – 58.97, अकबरपुर – 57.66, हरदोई  – 57.57, बहराइच – 57.45, इटावा – 56.38, इटावा – 56.38, मिश्रिख – 55.79, उन्नाव – 55.44, शाहजहांपुर – 53.24, कानपुर – 53.06 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल – 58.09 प्रतिशत रहा। कानपुर में सबसे कम 53.06 फीसदी मतदान हुआ। सोमवार के मतदान में मौसम ने भी कुछ साथ निभाया। मतदान वाले क्षेत्रों में पहले की चरणों जैसी तपिश नहीं रही। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और साक्षी महाराज समेत 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को ईवीएम में बंद हो गया। इन सीटों पर वर्ष 2019 के लगभग बराबर ही औसत मतदान हुआ। पिछली बार इन सीटों पर औसत मतदान 58.75 फीसदी था। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ियों से संबंधित कुल 150 शिकायतें आईं। सबसे ज्यादा 70 शिकायतें कन्नौज से और सबसे कम एक शिकायत खीरी से आई। सभी में तत्काल उचित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस चरण के मतदान प्रतिशत के फाइनल आंकड़े मंगलवार तक मिल पाएंगे

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000