राजा भैया के गढ़ में फिर खिलेगा ‘कमल’, राजकुमारी रत्नी सिंह समेत प्रतापगढ़ BJP प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह से की मुलाकात

प्रतापगढ़। नगरीय निकाय चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गढ़ में कमल खिलाने के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव में यहीं से कौशांबी की हैट्रिक लगाने की कवायद शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने कौशांबी लोकसभा सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभा के पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करके इसके संकेत दे दिए हैं। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर समेत पदाधिकारियों से मुलाकात के उपरांत इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

कौशांबी में भाजपा की जीत…

कौशांबी लोकसभा सीट में कौशांबी जनपद की तीन सिराथू, मंझनपुर व चायल और प्रतापगढ़ जनपद की दो कुंडा और बाबागंज विधानसभा आती हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव से कौशांबी में भाजपा का विजय ध्वज फहरा रहा है। पार्टी अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जीजान से जुटी है। पार्टी दावा कर रही है कि इस चुनाव में वह उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। ऐसे में एक-एक सीट के लिए जीत का समीकरण बैठाया जा रहा है। इसलिए कौशांबी लोकसभा का महत्व और भी बढ़ गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथ से कौशांबी जनपद की तीनों विधानसभाएं निकल चुकी हैं। ऐसे में अब कौशांबी को जीतने के लिए पार्टी को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसकी कवायद दिख भी रही है। इसके साथ कुंडा और बाबागंज विधानसभा पर भी नजर है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में कौशांबी लोकसभा सीट भाजपा के खाते में इसलिए भी गई, क्योंकि पार्टी वहां पर मजबूत थी। इसलिए उन्होंने रघुराज प्रताप सिंह का गढ़ कहे जाने वाली कुंडा और बाबागंज विधानसभा में बहुत ज्यादा ताकत नहीं लगाई।

राजा भैया के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी…

निकाय चुनाव में नगर पंचायत मानिकपुर (कुंडा विधानसभा) और नगर पंचायत हीरागंज बाजार (बाबागंज विधानसभा) में कमल खिलने से पार्टी उत्साहित भी है। पिछले सप्ताह मंगलवार को मुलाकात में केंद्रीय गृहमंत्री ने यहां के पार्टी पदाधिकारियों को इन दोनों विधानसभाओं में भी जीत दर्ज करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। सांसद विनोद सोनकर अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के साथ फिर चुनाव जीतने के लिए अपना पक्ष भी रख चुके हैं। नई दिल्ली में गृहमंत्री से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र का कहना है कि जिस प्रकार पार्टी कुंडा और बाबागंज विधानसभा में पकड़ मजबूत कर रही है, इससे तय है कि लोकसभा चुनाव में यहीं से कौशांबी लोकसभा का जीत-हार का फैसला होगा। गृहमंत्री ने भी दोनों विधानसभाओं को जीतने का मंत्र दिया है।

साल-2009 में जीते थे रघुराज के करीबी शैलेंद्र कुमार…

परिसीमन के बाद साल-2009 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तो कौशांबी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार जीते थे। उन्होंने बसपा प्रत्याशी गिरिश चंद्र पासी को हराया था। शैलेंद्र रघुराज प्रताप के बहुत करीबी थे, इसलिए उन्हें चुनाव जीतने में कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी। साल-2014 के लोकसभा चुनाव में भी सपा ने शैलेंद्र कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर से हार गए थे। साल-2019 में शैलेंद्र कुमार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से चुनाव लड़े थे और उन्हें तीसरा स्थान हासिल हुआ था। संभावना है कि वह फिर से जनसत्ता दल से चुनाव लड़ सकते हैं।

यह मिले थे गृहमंत्री से…

गृहमंत्री अमित शाह से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सिंधुजा मिश्रा, मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या, ठाकुर प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, आशुतोष जायसवाल डिंपू, योगेंद्र नाथ मिश्र मौला, महेश सिंह फौजी, उदय मिश्र, सरोज त्रिपाठी, सुमन साहू, विजय पाल सरोज सहित 32 पदाधिकारी मिले थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000