इश्क़ धोखा और कत्ल…., रात को 100 KM तक घुमाया, गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए, फिर बेरहमी से काटा गला

हरियाणा के यमुनानगर जिले में 6 दिसंबर को एक युवती का शव मिला था, जिसका सिर गायब था। अब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर बिलाल ने की थी। हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक युवक ने जिस तरह से अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की, उसने हिला कर रख दिया है।

6 दिसंबर की सुबह कलेसर क्षेत्र के पास एक सुनसान सड़क पर एक प्रेमिका का शव मिला था, जिसका सिर धड़ से अलग था। हालांकि, पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली थी। वह सहारनपुर की रहने वाली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेमिका की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर बिलाल ने की थी।

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए बिलाल ने बेहद शातिराना कदम उठाए। उसने प्रेमिका का मोबाइल फोन और अपना मोबाइल दोनों फॉर्मेट कर दिए, क्योंकि उनमें प्रेमिका की तस्वीरें, वीडियो और चैट मौजूद थीं। दरअसल, बिलाल 14 दिसंबर को होने वाले अपने निकाह से पहले प्रेमिका से जुड़ी हर याद और हर सबूत को खत्म करना चाहता था।

वारदात को अंजाम देकर आराम से सो गया

हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद बिलाल आधी रात को घर लौटा और चैन से सो गया। अगली सुबह वह परिवार के साथ शादी की खरीदारी के लिए भी निकला। अगर एक छोटी सी गलती न होती, तो शायद वह पुलिस की पकड़ से बाहर रह जाता।

पेशे से टैक्सी ड्राइवर बिलाल ने अपने दोस्त की सफेद स्विफ्ट कार इस्तेमाल की थी, जिसके पहियों में लगी रंगीन लाइट्स दूर से ही पहचान में आ जाती थीं। यूपी-हरियाणा बॉर्डर के सीसीटीवी फुटेज खंगालते समय पुलिस को यही कार 6 दिसंबर की रात करीब 11:34 बजे अराइयांवाला स्थित टाइल फैक्ट्री के कैमरे में दिखाई दी।  महज छह मिनट बाद वही कार हथिनीकुंड बैराज के पास यूपी की ओर जाती नजर आई।

यहीं से जांच की दिशा तय हो गई। 13 दिसंबर को पुलिस ने बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 16 दिसंबर को उसे रिमांड पर लेकर सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के टिडोली गांव स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस के दो मुख्य उद्देश्य थे—हत्या में इस्तेमाल की गई कार और प्रेमिका का गला काटने वाला चाकू बरामद करना। करीब डेढ़ घंटे तक चली तलाशी में पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे।

वारदात में शामिल चाकू बरामद

बिलाल की निशानदेही पर हत्या के वक्त पहने गए कपड़े, प्रेमिका का मोबाइल फोन, प्रेमिका को दिए गए गिफ्ट और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। चाकू कलेसर के जंगल से मिला, जबकि सफेद स्विफ्ट कार गांव से कुछ दूरी पर पेड़ों के झुरमुट से बरामद हुई। अब कार की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

रिमांड के दौरान बिलाल ने कबूल किया कि 6 दिसंबर को उसने प्रेमिका को सहारनपुर से कार में बैठाया और घूमने के बहाने करीब 100 किलोमीटर तक घुमाया। यमुनानगर के प्रतापनगर इलाके में हाईवे से नीचे कार उतारकर उसने पहले प्रेमिका के कपड़े उतरवाए और फिर सीट बेल्ट से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को पॉपुलर की नर्सरी ले जाकर चाकू से सिर काट दिया। सिर और कपड़ों को पहचान मिटाने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर लाल ढांग खाई में फेंक दिया गया।

इस बीच 14 दिसंबर को होने वाला बिलाल का निकाह भी टूट गया। जैसे ही होने वाले ससुराल पक्ष को पता चला कि वह दो साल से प्रेमिका के साथ लिव-इन में था और अब हत्या का आरोपी है, उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम छा गया।

डीएनए सैंपल के बाद सिर परिजनों को सौंपा गया

प्रेमिका के पिता पवन और भाई टिंकू कुमार यमुनानगर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें सिर दिखाकर पहचान कराई। पोस्टमार्टम और डीएनए सैंपल के बाद सिर परिजनों को सौंपा गया। बाद में सहारनपुर में प्रेमिका के सिर का अलग से अंतिम संस्कार किया गया।

पिता ने भावुक होते हुए कहा कि 15 साल पहले घर छोड़ने के बाद वह उनके लिए मर चुकी थी, लेकिन इंसानियत के नाते अंतिम संस्कार करना उनका फर्ज था। यमुनानगर क्राइम ब्रांच इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि बरामद सभी सबूत कोर्ट में पेश किए जाएंगे और फोरेंसिक रिपोर्ट इस केस में अहम भूमिका निभाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000