अलीगढ़ में ‘लव जिहाद’ की कोशिश , छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था जुनैद, पब्लिक ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में ‘लव जिहाद’ को अंजाम देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जिले के क्वार्सी इलाके में बीएड की परीक्षा देकर घर लौटी छात्रा को जुनैद नाम का युवक अपने साथियों के साथ उसका पीछा करने लगा। और छात्रा के हंगामा करने पर उठा ले जाने की कोशिश की गई। आरोपी युवक पिछले कई दिनों से छात्रा से धर्म परिवर्तन कर अपने साथ चलने को मजबूर कर रहा था। लड़की के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी जुनैद सहित उसके साथियों को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी की पूर्व मेयर शकुन्तला भारती सहित हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंच गए।  पीड़ित पक्ष ने मुख्य आरोपी सहित अन्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित परिवार और हिंदूवादी संगठन के लोग आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि, क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से B.Ed की छात्रा परीक्षा देने के लिए कस्बा छर्रा जाती थी। इसी दौरान जुनैद नाम का युवक और उसके साथी छात्रा का पीछा करने के साथ उसे परेशान करते थे. जुनैद छात्रा पर इस्लाम धर्म अपनाने और अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। सोमवार को छात्रा जब परीक्षा देकर छर्रा से अपने घर लौट रही थी, उसी समय आरोपी जुनैद और उसके साथी पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गये। और हंगामा करने के साथ छात्रा को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गये इतना ही नहीं जब छात्रा बाहर निकली, तो आरोपियों ने उसको उठा ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को दबोच लिया।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़कर थाने ले आई। बीजेपी की पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि, हमारी मांग है कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे कि कोई भी इस प्रकार की हरकत करने की जुर्रत न कर सकें। घटना को लेकर सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी अमृत जैन ने बताया कि, स्थानीय पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए तहरीर के आधार पर कई संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आगे की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000