उत्तरप्रदेशअपराधमुरादाबाद बाइक पर खुलेआम इश्क फरमाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस ने काटा 6000 का चालान By Pratibha Rajdar Last updated Jan 27, 2025 476 मुरादाबाद। बाइक पर युवती को तेल की टंकी पर बैठाकर खुलेआम रोड पर इश्क फरमाना बाइक सवार को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने बाइक सवार का छह हजार रुपये का चालान कर दिया है। दरअसल, सोमवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार युवक युवती को तेल की टंकी पर बैठाकर घूम रहा है। वीडियो दिल्ली मार्ग का बताया गया था। वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया और वीडियो से बाइक का पंजीकरण नंबर ट्रेस करके तीन तरह के चालान किए गए हैं। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि वीडियो की पड़ताल करने के बाद बाइक सवार का बगैर हेलमेट लगाए वाहन चलाने के चालान के साथ जनता के लिए खतरनाक तरीके से बाइक चलाने के लिए चालान किया गया है। समाचार 476 Share