लखनऊ पुलिस ने परछाई देखकर सुलझाया डकैती का केस, जानें कैसे हुआ ये कमाल

लखनऊ। पुलिस अगर अपनी पर आ जाए तो असंभव को संभव कर देती है। ऐसा ही लखनऊ पुलिस ने किया है।डकैती का केस कुछ इस तरह से सुलझाया की सभी दंग रह गए। डकैती के केस में पुलिस के पास सबूत के तौर पर था तो सिर्फ एक परछाई। इस परछाई की वजह से ही लखनऊ पुलिस ने इस केस की पूरी गुत्थी सुलझा डाली। लखनऊ में बदमाशों ने डकैती करते हुए पूरे शातिर दिमाग का प्रयोग किया,जिससे वो पकड़े ना जाएं,लेकिन बदमाशों को पता नहीं था की एक परछाई उन्हें जेल पहुंचा देगी।

बताते चलें कि 7 सितंबर को बदमाशों के एक गिरोह ने एक ठेकेदार के यहां डकैती की। बदमाश 400 ग्राम चांदी और 2 लाख रुपये लूट लिया।इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने 100 से अधिक फुटेज इकट्ठा किए। कई वीडियो में एक कार देखी गई,लेकिन लाइसेंस प्लेट नंबर दिख नहीं रहा था। पुलिस ने पानी में लाइसेंस प्लेट की परछाई देखी। जहां गाड़ी की नंबर प्लेट के अंतिम दो अंक 15 और यूपी 32 ही दिखाई दे रहा था। पूरा नंबर नहीं पता लग पा रहा था।

इसके बाद एडीजी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपने गणितीय कौशल का इस्तेमाल किया और आरटीओ से संपर्क किया। लखनऊ में पंजीकृत सभी वाहनों की सूची तैयार की गई।इनमें से उन वाहनों को चुना गया जिनके अंत में 15 था और जो सफेद रंग के थे उनकी आगे जांच की गई। कुल 1,300 कारें सूचीबद्ध की गईं। सावधानीपूर्वक जांच के बाद आखिरकार कार का पूरा नंबर पहचान लिया गया।

इस मामले में एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि हम लोगों ने गणित का फॉर्मूला परम्यूटेशन कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया। बिना इस फार्मूला के हम लोग अपराधियों को पकड़ ही नहीं सकते थे, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी का पूरा नंबर आ ही नहीं रहा था। जूम करने पर पिक्सल फट जा रहे थे। ऐसे में एक बहुत ही बारीक सुराग हाथ लगा,जिसमें जो गाड़ी डकैती में चांदी लेकर भागने में इस्तेमाल की गई थी, वह एक जगह कच्ची सड़क पर गुजरते वक्त कुछ सेकंड के लिए खड़ी दिखाई पड़ी,लेकिन उस जगह जो सीसीटीवी कैमरा लगा था वह सिर्फ गाड़ी के आगे वाले हिस्से को कवर कर रहा था।

1300 गाड़ियों में लिखा था 15 नंबर…

उसी वक्त हमारी नजर कच्ची सड़क पर पड़े हुए पानी पर पड़ी, जिसकी परछाई में चार पहिया गाड़ी की नंबर प्लेट नजर आ रही थी।ध्यान से देखने पर गाड़ी की शुरुआत में UP 32 लिखा दिखा।उसके बाद के दो अल्फाबेट्स नहीं दिखाई पड़े और इसके अलावा दो डिजिट नंबर जोकि 15 था, वह दिखाई पड़ा,जिसके बाद हमने मैथ्स का फॉर्मूला परम्यूटेशन एंड कॉम्बिनेशन का प्रयोग करके आरटीओ कार्यालय से संपर्क साधा।लखनऊ में जितने भी चार पहिया वाहन के आखिरी नंबर 15 से थे, उसकी डिटेल निकलवाई। 1300 गाड़ियां ऐसी थीं, जिनके आखिरी में 15 नंबर था।

पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी…

पुलिस ने फिर वैगनआर कार की लिस्ट अलग की, जिनके नंबर प्लेट में 15 आता था।फिर उनमें से व्हाइट वैगनआर को अलग किया।उसके बाद कमर्शियल वैगनआर को सर्च किया, क्योंकि डकैती में इस्तेमाल की गई कार कमर्शियल थी।इस तरह पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल ही गई। डकैती में इस्तेमाल गाड़ी का नंबर UP 32 Kn 4115 था।पचा चला कि कार चला रहा शख्स ओला के लिए काम करता था।लूट के बाद ड्राइवर ऋषिकांत ने कार मालिक से कहा था कि अब वो काम नहीं करेगा, लेकिन जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो पूरी कहानी साफ हो गई। इस केस में 11 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000