उत्तरप्रदेशअपराधलखनऊ फर्जी आईडी से अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने वाले 7 लोगों को लखनऊ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार By Pratibha Rajdar Last updated Dec 26, 2025 283 लखनऊ। फर्जी आईडी से अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने वाले 7 लोगों को लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, गाजीपुर और इटावा के आरोपी पकड़े गए हैं। इन्होंने अब तक 2 हजार से ज्यादा अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें फायदा दिलवाया है। इसी गिरोह के दो सदस्य 17 जून 2025 को नवाबगंज प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए थे। उस दिन 84 अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बरामद हुए थे। उस मामले में प्रयागराज में दर्ज कराया गया था। गोमतीनगर विस्तार इलाके से गिरफ्तार इन सातों की पहचान जलालपुर किठौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ निवासी चंद्रभान वर्मा (35) पुत्र राम कृपाल वर्मा, जैदपुर बाराबंकी निवासी राजेश मिश्रा (25) पुत्र चंद्रप्रकाश मिश्रा, सफदरगंज बाराबंकी निवासी सुजीत कनौजिया (23) पुत्र घिसियावन लाल कनौजिया, जैदपुर बराबंकी निवासी सौरभ मौर्या (22) पुत्र राकेश कुमार, परसपुरा गाजीपुर निवासी विश्वजीत सिंह (39) पुत्र अजीत कुमार, माल लखनऊ निवासी रंजीत सिह पुत्र छोटक्के सिंह और सैफई इटावा निवासी अंकित यादव (20) साल समाचार 283 Share