लड़की का इस्तेमाल कर युवक का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर 12.15 लाख ऐंठे

सेक्सटॉर्शन गैंग ने युवक को जाल में फंसाकर उससे 12.15 लाख रुपये ऐंठ लिए। गैंग ने युवक को फंसाने के लिए एक लड़की का इस्तेमाल किया और उसका वीडियो बना लिया। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के एक युवक को अश्लील वीडियो के बल पर ब्लैकमेल कर सेक्सटॉर्शन गैंग ने 12.15 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। मूलरूप से सिद्धार्थनगर निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर-ए में रहते हैं। उनके अनुसार कुछ दिन पहले उनके एफबी अकाउंट पर एक अनजान युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली।

इसके बाद चैटिंग के दौरान दोनों ने व्हाट्सएप नंबर शेयर किए। कुछ दिन पहले रात में युवती ने वीडियो कॉल की। सुनील ने जैसे ही कॉल रिसीव की युवती ने अपने सारे कपड़े उतार दिए। इस दौरान ब्लैकमेलर ने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार रुपये ऐंठ लिए। दो दिन बाद पीड़ित के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एसटीएफ में इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि तुम्हारा अश्लील वीडियो सामने आया है। ऐसे में तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़ित ने बचाव का रास्ता पूछा तो जालसाज ने एक यूट्यूबर का नंबर भेज संपर्क करने को कहा। संपर्क करने पर जालसाज ने वीडियो हटवाने के एवज में 2.55 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद फिर कथित इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि युवती को गिरफ्तार किया जाएगा। अगले दिन फोन आया कि दबिश के दौरान युवती ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी है। यदि परिवार को मैनेज नहीं किया तो मामला दर्ज करना होगा। जालसाज ने 12 लाख मैनेज के लिए मांगे। पीड़ित ने उधार लेकर 10.50 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद एक और कॉल आई।

इसमें खुद को सीबीआई से गोपाल मल्होत्रा बताते हुए शख्स ने कहा कि तुमने जिस महिला के खाते में रुपये भेजे थे, उसकी हत्या हो गई है। दो घंटे में गिरफ्तारी की बात कहते हुए उसने एक लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी पैसे की मांग नहीं रुकी तो पीड़ित ने परिवार वालों को आपबीती बताई। छानबीन पर पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके बाद पीड़ित ने कथित सीबीआई अफसर, एसटीएफ निरीक्षक व यूट्यूबर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000