माफिया अजय सिंह सिपाही गैंग का शूटर 25 हजार का इनामी उत्कर्ष सिंह गिरफ्तार, लखनऊ से एसटीएफ ने पकड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)की अयोध्या यूनिट ने शुक्रवार दोपहर लखनऊ से माफिया अजय सिंह सिपाही गैंग के शूटर 25 हजार का इनामी उत्कर्ष सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उत्कर्ष सुलतानपुर में दर्ज जानलेवा मुकदमे के मामले में फरार चल रहा था। एसटीएफ डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के मुताबिक उत्कर्ष सिंह मूल रूप से सुलतानपुर जिले के कादीपुर के कटसारी गांव का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर लखनऊ में एसटीएफ की अयोध्या टीम एक्टिव थी। सूचना के आधार पर दोपहर उत्कर्ष सिंह को रजिस्ट्री ऑफिस के पास से घेराबंदी कर धर दबोचा।

एसटीएफ डिप्टी एसपी के मुताबिक कादीपुर थाने में उत्कर्ष सिंह के खिलाफ मारपीट,जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था। पांच अप्रैल को ढाबे पर खाने खाने के दौरान उत्कर्ष का अनुपम सिंह से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद यह लोग समझौते के लिए पुन: एक स्थान पर इकट्ठा हुए। वहां पर उत्कर्ष ने साथियों के साथ मिलकर अनुपम के साथी अविनाश सिंह उर्फ शुभम के ऊपर फायर कर दिया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। कचहरी में किसी जमीन का एग्रीमेंट कराने आया था। वह किसकी जमीन का एग्रीमेंट कराने आया था। इसकी तफ्तीश की जा रही है। डिप्टी एसपी के मुताबिक घटना के बाद से उत्कर्ष मोबाइल फोन पर मैनुअल कॉल पर बात नहीं करता था। उसके बाद से वह व्‍हॉट्सऐप और इंटरनेट कॉलिंग करता था। उत्कर्ष अंबेडकर नगर विधि विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई भी कर रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000