माफिया अतीक अहमद की बेनामी बेशकीमती संपत्ति की होगी जांच,भेजी पुलिस ने रिपोर्ट,जानें अब तक कितनी हो चुकी है कुर्क

प्रयागराज। 16 साल की उम्र से खून की नदियां बहाने वाला कुख्यात माफिया अतीक अहमद की बेनामी बेशकीमती संपत्ति की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग भी करेगा। प्रयागराज पुलिस ने इसकी रिपोर्ट ईडी और आयकर अफसरों को भेजी है। राजमिस्त्री के नाम पर बनाई गई यह संपत्ति गौसपुर कटहुला में है। इसे गैंगस्टर के तहत बीते साल कुर्क किया जा चुका है।

12.42 करोड़ की इस संपत्ति को अपराध से अर्जित माना गया।न्यायालय के आदेश पर इसे पुलिस ने कुर्क किया था। इस बेनामी संपत्ति का खुलासा तब हुआ था जब लिखापढ़ी में इसके मालिक लालापुर के हूबलाल ने पुलिस न्यायालय के समक्ष पहुंचकर यह जानकारी दी कि अतीक अहमद ने जबरदस्ती उसके नाम पर यह जमीन लिखाई थी।साथ ही यह भी कहा था कि जब वह कहेगा तो हूबलाल को उसके नाम पर जमीन लिखनी होगी।

संपत्ति कुर्क होने के छह महीने की अवधि बीतने के बाद भी कोई अपील न होने पर पिछले दिनों ही पुलिस आयुक्त न्यायालय से मामला गैंगस्टर कोर्ट में भेज दिया गया था। अब कमिश्नरेट पुलिस ने इस संपत्ति के संबंध में एक रिपोर्ट ईडी, एसटीएफ और आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई(बीपीयू) को भेज दी है।

बता दें कि ईडी ने 2021 में कुख्यात माफिया अतीक अहमद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। जांच के दौरान ही अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन की तीन करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अप्रैल में ईडी ने अतीक अहमद के करीबी बिल्डरों, मददगारों और चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामान बरामद किया था। मामले की जांच ईडी के सब जोनल कार्यालय प्रयागराज की टीम कर रही थी। पिछले साल नवंबर में यह मामला दिल्ली ईडी मुख्यालय की एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया गया था। इससे आधिकारिक रूप से तो सामने नहीं आई। बरहाल चर्चा थी कि अतीक अहमद के कुछ करीबी बिल्डरों ने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।

ईडी ऐसेे करेगी जांच

ईडी एसटीएफ की ओर से पहले इस संपत्ति का पूरा विवरण निकाला जाएगा।
संपत्ति के मौजूदा मालिक को बुलाकर पूछताछ और बयान दर्ज किया जाएगा।
इस मामले में बैनामे में रहे गवाहों का भी बयान दर्ज किया जाएगा।
जांच में यह पाया जाता है कि संपत्ति अपराध से अर्जित की गई तो इसे अस्थायी तौर पर अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।

आयकर विभाग इसकी करेगा पड़ताल

बेनामी निषेध इकाई पहले संपत्ति का पूरा विवरण एकत्र करेगी।
संपत्ति के लिए भुगतान करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाएगी।
भुगतान कैसे किया गया।
नोटिस जारी कर वर्तमान मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर आईओ 90 दिनों के लिए बेनामी संपत्ति को जब्त भी कर सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000