माफिया मुख्तार अंसारी को कपिल देव सिंह की हत्या मामले में एमपी-एम‌एल‌ए कोर्ट ने दोषी करार दिया,सुनाई जाएगी आज सजा

गाजीपुर। जरायम की दुनिया बेताज बादशाह बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर एक्ट के मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। करंडा में शिक्षक की हत्या से जुड़े मामले में गुरुवार को कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। कोर्ट कल यानी शुक्रवार को सजा सुनाएगी। दोनों तरफ से बहस पूरी होने के बाद पिछली सुनवाई में एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।इससे पहले भी गैंगस्टर के मामले में मुख्तार को सजा हो चुकी है। फैसला सुनाए जाने के दौरान मुख्तार को बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किया गया।

यह है पूरा मामला…

बता दें कि करंडा के सबुआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कपिल देव सिंह की 2009 में हत्या कर दी गई थी। माफिया मुख्तार अंसारी उस समय गाजीपुर जेल से अपना गैंग चला रहा था। इसी साल मुहम्मदाबाद के मीर हसन ने मुख्तार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। उनकी भी हत्या का प्रयास किया गया था। दोनों मामलों को मिलाकर साल 2010 में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कपिलदेव सिंह हत्याकांड के मूल मुकदमे में मुख्तार अंसारी पहले ही बरी हो चुका है।गैंगस्टर एक्ट के तहत दोष सिद्ध होने के बाद अब मुख्तार को इस मामले में शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000