कानूनी दांव-पेच से अब खुद को बचा नहीं पा रहा माफिया मुख्तार अंसारी,कस रहा लगातार कानून का शिकंजा

लखनऊ। एक समय सत्ता से लेकर माफिया पर राज करने वाला माफिया मुख्तार अंसारी अब खुद को कानूनी दांव-पेच से बचा नहीं पा रहा है। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी पर और उसके गिरोह के सदस्यों पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।मुख्तार अंसारी को एक वर्ष के भीतर छठे मुकदमे में सजा सुनिश्चित कराई गई।

इससे पूर्व पुलिस व अभियोजन की प्रभावी पैरवी का परिणाम रहा कि लगभग 40 साल बाद मुख्तार अंसारी को पहली बार हाईकोर्ट ने लखनऊ जेल में साल 2003 में जेलर एसके अवस्थी को धमकाने के मामले में 21 सितंबर, 2022 को सजा सुनाई थी। इसके बाद कभी सटीक कानूनी दांव-पेच के बलबूते खुद को बचाते रहे माफिया मुख्तार अंसारी के लिए मुश्किलें बढ़ती ही गईं।

मुख्तार ऐसा घिरा कि बचाव के रास्ते बंद होने लगे…

माफिया मुख्तार अंसारी अभियोजन के ऐसे जाल में घिरा कि उसके बचाव के रास्ते बंद होने लगे। यही कारण रहा कि मुख्तार को पहली बार हत्या के मुकदमे में भी सजा सुनाई गई। पांच जून को अवधेश राय की हत्या के मामले में मुख्तार दोषी करार दिया गया। अब तक मुख्तार को गैंगस्टर एक्ट के कुल चार मामलों में सजा सुनाई गई है। दिल्ली कोर्ट ने साल 2003 में मुख्तार को आयुष व टाडा अधिनियम के तहत दर्ज केस में दोषी ठहराया था।

बीते दो सालों में मुख्तार के विरुद्ध प्रभावी पैरवी कर लंबे समय बाद नौ मामलों में आरोप तय कराए गए थे। इनमें साल 2021 में दो और साल 2022 में सात मुकदमों में आरोप तय कराए गए थे। अभियोजन निदेशालय के एक अधिकारी के अनुसार वाराणसी में बहुचर्चित नंद किशोर रुंगटा के अपहरण के मामले में वादी को जान से मारने की धमकी देने का मामला विचाराधीन है, जिसमें प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराई जा रही है।

निरस्त कराए गए 175 शस्त्र लाइसेंस…

ऐसे ही अन्य मामलों में भी पैरवी के कदम मजबूती से बढ़ रहे हैं। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार मुख्तार अंसारी गिरोह के 288 सदस्यों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध 156 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुख्तार और उसके सहयोगियों के 175 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए गए।

एनएसए के तहत की गई कार्रवाई…

मुख्तार अंसारी गिरोह के पांच सक्रिय सदस्य पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। गिरोह के 164 सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा छह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरोह की 605 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और धवस्त कराए जाने के साथ ही गिरोह के 215 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध कारोबार को बंद कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000