माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास को मिली बड़ी राहत,HC ने रद्द किया समन

प्रयागराज। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी के विरुद्ध जारी समन आदेश को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया। इस मामले में हाईकोर्ट ने अदालत को नए सिरे से समन जारी करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत अपराध के लिए दाखिल चार्जशीट और केस कार्यवाही रद्द करने से इंकार कर दिया। जस्टिस राजबीर सिंह की सिंगल बेंच ने ये आदेश दिया।

बता दें कि अब्बास अंसारी पर 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहित उल्लंघन का आरोप है। अब्बास के खिलाफ मऊ के दक्षिण टोला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला म‌ऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।याचिका में पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट और केस कार्यवाही रद्द करने की मांग की गई थी। अब्बास पर आरोप लगा था कि चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियों की कोई अनुमति नहीं ली थी। अनुमति न होने के बावजूद अब्बास ने काफिला निकाला। 12 फरवरी 2022 को इस मामले में अब्बास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पिछले महीने अब्बास की जमानत याचिक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद 9 नवंबर को फैसला सुरक्षित कर लिया था।अब्बास पर सरकारी जमीन पर कागजों में हेर फेर कर साल 2005 में रजिस्ट्री कराने का आरोप है।इस जमीन पर गजल होटल बना हुआ है।इसी होटल पर प्रशासन ने पहले भी कार्रवाई की थी।

इस मामले में गाजीपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।अब्बास की दलील थी कि जमीन की रजिस्ट्री के वक्त उनकी उम्र महज 13 साल थी। यह रजिस्ट्री उनकी मां आफशां अंसारी ने अब्बास अंसारी के नाम पर कराई थी। इससे पहले इसी मामले में गाजीपुर जिला कोर्ट ने अब्बास की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। अब्बास के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने जमानत अर्जी पर कोर्ट में बहस की थी।जस्टिस राजबीर सिंह की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000