गाजीपुर में बड़ा हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार छू जाने से बस में आग लग गई।आग लगते ही बस धू-धू कर जलने लगी। मौके पर चीख-पुकार मैच गई। अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मरदह क्षेत्र के महाहर धाम के पास एक मिनी बस में हाईटेंशन लाइन के तार छू जाने से आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी इसे बुझाने के लिए बस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।जलती बस के अंदर कई यात्री फंस गए,जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हादसे में आधा दर्ज से ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका है। घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

बस में सवार लोगों के मुताबिक बस मऊ से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस कच्चे रास्ते से आ रही थी और उसमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे।इसी बीच बस पर हाईटेंशन लाइन का तार छू गया और आग लग गई। लोग अपनी-अपनी जान बचाकर भागने लगे,लेकिन बच्चे और महिलाएं में बस में फंस गए। बस में सवार मीरा ने बताया कि बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे।उनमें से काफी लोगों की मौत हो गई है। मीरा ने रोते हुए कहा कि वह बरात लेकर गाजीपुर के महारे जा रहे थे। रास्ते में जाते समय बस में अचानक आ लग गई।बस में बहुत लोग थे करीब 50। मैं बस में आगे की तरफ बैठी थी और बाहर फेंका गई।मेरे बच्चे भी उसी बस में थे जो आग की चपेट में आ गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर बस हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाने के निर्देश दिए हैं।सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें।जिला प्रशासन घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करे और राहत और बचाव कार्य में तेजी लाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000