माफिया मुख्तार अंसारी के सालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक खातों में जमा 17 लाख किया जब्त

गाजीपुर। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी के साले के खिलाफ मंगलवार को गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।मुख्तार के साले अनवर शहजाद और शरजील रजा उर्फ आतिफ का पुलिस ने 17 लाख बेनामी रुपया सीज किया है। शरजील रजा उर्फ आतिफ मुख्तार गैंग का सक्रिय सदस्य है। शरजील रजा अपराधिक मामलों में पहले से ही जेल में बंद है।

गाजीपुर पुलिस ने आपराधिक कृत्यों से अर्जित 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की। ये पैसा मुख्तार के सालों की कंपनी मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के बैंक खातों से ट्रांसफर करके रिश्तेदारों (आईएस- 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी, उमर अंसारी और चचेरे भाई मंसूर अंसारी) के विभिन्न बैंक खातों में संरक्षित किया था।डीएम के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि शासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर के थाना कोतवाली में दर्ज केस के आरोपी अनवर शहजाद तथा सरजील उर्फ आतिफ रजा पुत्रगण जमशेद रजा के खिलाफ डीएम के आदेश का पालन करते हुए आरोपियों द्वारा संचालित कंपनी मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के बैंक खातों से ट्रांसफर करके रिश्तेदारों के खाते में भेजी गई रकम कब्त कर ली गई है।

बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी 4 दशक तक अपराध करता रहा। 2022 सितंबर में योगी सरकार में ही मुख्तार को पहली सजा सुनाई गई।इसके बाद से 7 मामलों में अब तक मुख्तार सजा पा चुका है।मुख्तार पर दर्ज 61 मुकदमे दर्ज हैं,जिसमें अभी 22 मुकदमे विचाराधीन हैं।इनमें से 8 मामलों में मुख्तार पर आरोप तय हो चुके हैं।बहस गवाही के बाद फैसला आना बाकी है।मुख्तार समेत उसके परिवार पर 97 केस दर्ज हैं।अकेले मुख्तार पर हत्या के 8 मुकदमे समेत 61 मामले दर्ज हैं। मुख्तार बांदा जेल में बंद है।भाई अफजाल अंसारी पर 7 मामले, भाई सिगबतुल्लाह अंसारी पर 3 केस, मुख्तार की पत्नी अफसा अंसारी पर 11 मुकदमे, बेटे अब्बास अंसारी पर 8 तो छोटे बेटे उमर अंसारी पर 6 केस दर्ज हैं। मुख्तार की बहू निखत पर 1 मुकदमा दर्ज है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000