महिला विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के प्रोटोकाल की उड़ी धज्जियाँ, हिस्ट्रीशीटरों ने मंच पर बकायदा उनके बगल बैठकर कराया, फोटो शूट 

पूर्व मंत्री मोती सिंह के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष के प्रोटोकाल की उड़ी धज्जियाँ, अगल-बगल बैठने वाले निकले पुलिस अभिलेख में हिस्ट्रीशीटर…

 

पूर्व विधायक धीरज ओझा को साइड लाइन करके जिले के दो हिस्ट्रीशीटरों ने सोफे पर बैठकर विधानसभा अध्यक्ष के साथ खिंचवाई, फोटो…

प्रतापगढ़। नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर वार्ड में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना महिला विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। विधानसभा अध्यक्ष का प्रोटोकाल होता है और उस प्रोटोकाल को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। परन्तु विधानसभा अध्यक्ष के प्रोटोकाल में भारी चूक हुई। जबकि प्रोटोकाल के लिए तैनात अधिकारीगण वहीं खड़े होकर तमाशबीन बने रहे।

महिला विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर डीएम, एएसपी सहित भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद थे। फिर भी सभी की मौजूदगी के बीच मुख्य अतिथि सतीश महाना के पीछे आपराधिक प्रवृत्ति के दो युवक मंच पर पहुंच गए और विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे खड़े होकर अपनी फोटो इत्मीनान से शूट कराए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रोटोकाल की धज्जियाँ जो उड़ाई गई, आखिर उसका जिम्मेदार कौन है ?

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मंच के सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन्हें मिली थी, वह हिस्ट्रीशीटरों को मंच पर चढ़ने से नहीं रोके। जबकि आयोजन के पहले प्रोटोकाल के लिए अफसरों की तैनाती की जाती है। एलआईयू और आई बी यहाँ पूरी तरह फेल नजर आ रही है। तभी तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान के मंच पर उनकी कुर्सी के पीछे खड़े दो हिस्ट्रीशीटरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे जिला प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के सदर बाज़ार आवास पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना औपचारिकता में पहुंचे तो वहां भी भाजपा नेता सहित बहुत सारे लोग मिलने पहुंचे थे। पुलिस रिकार्ड में दो हिस्ट्रीशीटर भी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने पहुँच गए। वहाँ तो दोनों हिस्ट्रीशीटरों ने उनके प्रोटोकाल की धज्जियाँ उड़ा दी। दो हिस्ट्रीशीटर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अगल-बगल बैठकर फोटो शूट कराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000