आर्य समाज मंदिर में कराई जा रही थी फर्जी आधार कार्ड से शादी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी तरीके से शादी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष बृजेश शास्त्री और संयोजक जयकरन है। पुलिस के मुताबिक शादियों में जो गवाह दिए जाते हैं उनके फर्जी आधार कार्ड तैयार किया जाता है। फोटो भी साफ नहीं होती है। जांच करने पर आधार कार्ड फर्जी निकले हैं। ब्रिज नगरी आर्य समाज संस्था नंदग्राम के नाम से शादी कराई जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, इनकी जो मुख्य संस्था है प्रदेश में आर्य समाज संस्था उसने इनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया था। फिर भी शादी करवाई जा रही थी और प्रमाण पत्र दिया जा रहा था। पैसे कमाने के लिए इस तरीके से शादी कराई जा रही थी. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी SIT की जांच चल रही है। गाजियाबाद पुलिस को आशंका है कि उन्होंने कई नाबालिगों की भी शादी कराई है। पुलिस ने इनके सारे रिकॉर्ड जब्त कर जांच कर रही है।

DCP सिटी ने दी जानकारी…

इस संबंध में डीसीपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ये आर्य समाज संस्था है ब्रज नगरी नंदग्राम में उसके दो व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं, उसके जो अध्यक्ष हैं विजय शास्त्री और दूसरे जयकरन जो संयोजक थे, दोनों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस के द्वारा, इसमें इंस्पेक्टर कोतवाली एक एसआईटी गठित है जिसके विवेचना कर रहे हैं। उनको सूचना मिली कि इनके द्वारा शादियों में जो गवाह दिए जाते हैं वो फर्जी ढंग से आधार कार्ड तैयार करके गवाह तैयार किए जाते हैं और फोटो इस आधार कार्ड पर अस्पष्ट आती है। जब उसको चेक कराया गया तो वो फर्जी निकला।

इसके अलावा इनकी प्रदेश स्तर पर लखनऊ में जो मुख्य संस्था है उसके द्वारा इसका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा चुका है। इसके बाद भी इनके द्वारा शादी कराई गई है और शादी का प्रमाण पत्र दिया गया है, इस तरह से इनके द्वारा अनैतिकृत ढंग से लाभ लेने के लिए शादी कराई जा रही थी, इन दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है और अग्रिम कार्रवाई इसमें प्रचलित है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000